प्राइवेट पार्ट के आसपास हो रही खुजली और दाद-खाज से हैं परेशान? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए 3 असरदार उपाय
गर्मियों के मौसम में स्किन रैशेज, दाद, खाज, खुजली की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और इसके लिए लोग महंगी क्रीम-पाउडर खोजने लगते हैं। आयुर्वेद में इसके कई असरदार इलाज बताए गए हैं। डॉक्टर जैदी ने इस खुजली से छुटकारा पाने के 3 उपाय बताए हैं।

गर्मियों के मौसम में पसीने की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में खुजली और रैशेज की समस्या होना आम बात है। गर्दन के पीछे, बगल या प्राइवेट पार्ट के आसपास अक्सर तेज खुजली होने लगती है। शुरुआत में यह सामान्य लगती है, लेकिन कई बार बढ़कर दाद-खाज का रूप ले लेती है, जिससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। प्राइवेट पार्ट के आसपास दाद-खाज होने पर न सिर्फ खुजली की वजह से असहज महसूस होता है, बल्कि कपड़े पहनने पर जलन और चुभन की समस्या भी होने लगती है। इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की महंगी क्रीम और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनका असर लंबे समय तक नहीं टिकता। अगर आप भी प्राइवेट पार्ट के आसपास होने वाली खुजली और दाद-खाज से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी से जानिए इससे राहत पाने के 3 असरदार तरीके।
क्यों होती है दाद-खाज खुजली
आयुर्वेदिक डॉक्टर का कहना है कि गर्मियों में हमें कुछ जगहों पर ज्यादा पसीना आता है और लगातार रैशेस या खुजली होती रहती है। इन जगहों पर बैक्टीरिया या फंगस अपना घर बना लेते हैं। अब ये बैक्टीरिया और फंगस जब शरीर में अपना घर बनाते हैं, तब ये देखते हैं कि सबसे नमी और हीट वाली जगह कौन सी है। गर्मियों में ज्यादा पसीना, त्वचा की ठीक से सफाई न होना, लंबे समय तक टाइट या गीले कपड़े पहनना और नमी बने रहना दाद-खाज और खुजली की बड़ी वजह बन सकते हैं। खासकर प्राइवेट पार्ट के आसपास पसीना और नमी जमा होने से फंगल इंफेक्शन तेजी से फैलता है। कई बार ये समस्या कपड़े या फिर तौलिया शेयर करने से भी हो सकती है।
छुटकारा पाने के 3 तरीके क्या हैं
डॉक्टर सलीम का कहना है कि आयुर्वेद में ऐसे कई तरीके हैं, जो दाद-खाज के लिए असरदार माने जाते हैं। इन तरीकों से खुजली से राहत भी मिलेगी और दोबारा होने का रिस्क भी काफी हद तक कम हो जाता है। तो चलिए ये 3 असरदार तरीके आपको बताते हैं।
- एलोवेरा जेल देगा ठंडक
एलोवेरा जल हर घर में होना ही चाहिए। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन A, C, E, एंजाइम्स और कई तरह के मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं।
इस्तेमाल कैसे करें
इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको इसका जेल लेना है और दाद वाले एरिया पर लगाना है। आप अगर इसे लगा नहीं सकते हैं, तो इसका जेल पानी में घोलकर पी सकते हैं। पानी पीने से शरीर अंदर से डिटॉक्स होगा और स्किन प्रॉब्लम्स में आराम मिलेगा।
- नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां किसी दवा से कम नहीं मानी जाती है। नीम का स्वाद भले ही कड़वा होता है लेकिन ये बड़े-बड़े बीमारियों का इलाज होती है। दाद-खाज खुजली के लिए भी नीम की पत्तियों को आप इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा से जुड़े इंफेक्शन और खुजली की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद निम्बिन, निम्बिडिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को बैक्टीरिया और फंगस से बचाने में मदद करते हैं।
कैसे यूज करें
नीम की पत्तियों को जरा से पानी के साथ पीस लें। इसका लेप बनकर रेडी हो जाएगा और इसे इफेक्टेड एरिया पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर साफ पानी से धोएं। ऐसा आपको करीब हफ्तेभर करना है। दाद-खाज खुजली से आपको राहत मिलेगी।
- नारियल तेल भी है असरदार
नारियल तेल कई बीमारियों का घरेलू इलाज सालों से माना जा रहा है। नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है और एंटी-फंगल और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। इसमें लॉरिक एसिड, फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नमी देने, जलन कम करने और खुजली से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
कैसे लगाना है
नारियल तेल को आप खुजली वाली जगह पर लगाकर छोड़ दीजिए। इस तेल को दिन में 2-3 बार लगाकर स्किन पर लगाएं और आपकी खुजली की शिकायत दूर हो जाएगी। आप गर्मियों में नारियल तेल से पूरे शरीर की मालिश भी कर सकते हैं।
खान-पान में भी करें बदलाव
डॉक्टर जैदी का कहना है कि सिर्फ घरेलू उपायों को अपनाने से ही दाद-खाज से छुटकारा नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको डायट भी सही करनी पड़ेगी। अगर आप ज्यादा ऑयली, नमकीन, चीनी वाली चीजें खाते हैं, तो फंगल इंफेक्शन कभी खत्म नहीं होगा। स्किन के लिए ये चीजें नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में आपको एक दिन में करीब 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। खाने में फल और हरी सब्जियां जरूर खाएं, इससे बॉडी डिटॉक्स होगी। इसके अलावा ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचें और स्किन को साफ रखने की कोशिश करें। इससे फंगन इंफेक्शन का खतरा नहीं होगा।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


