पॉपकार्न और मखाने में कौन ज्यादा फायदेमंद है, डॉक्टर से जानें वेट लॉस के लिए बेस्ट स्नैक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे और शाम टाइम स्नैक्स के लिए हेल्दी ऑप्शन खोज रहे तो केवल मखाने पर ना टिके रहें। जानें पॉपकॉर्न या मखाने में किसे खाना आपकी हेल्थ के लिए और वेट लॉस के लिए अच्छा होगा, डॉक्टर से जानें…

makhana vs popcorn
मखाना या पॉपकॉर्न में कौन है हेल्दी

वेट लॉस करने वाले हेल्दी, लो कैलोरी और लो फैट वाले स्नैक्स की तलाश में रहते हैं और मखाना, पॉपकॉर्न दोनों ही बेस्ट स्नैक्स है। लेकिन ज्यादातर लोगों को मखाना ज्यादा हेल्दी लगता है पॉपकॉर्न के मुकाबले। जबकि हेल्थ रिपोर्ट कुछ और ही बताती है। शाम की भूख के लिए कुछ हल्का-फुल्का और हेल्दी स्नैक्स खाना चाहते हैं तो इन दोनों में से किसे चुनें? कंफ्यूज रहते हैं तो इसे पढ़ लें। जिसमे डॉक्टर ने बताया है कि पॉपकॉर्न या मखाने में किसे चुनें।

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी एंड डाइजेस्टिवल हेल्थ में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक ताजे पॉपकॉर्न को खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल में फायदा होता है। वहीं दूसरी तरफ मखाना न्यूट्रिशन से रिच स्नैक है और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। मखाना किडनी हेल्थ, ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने, लिवर डिटॉक्स करने और डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है।

मखाना और पॉपकॉर्न का न्यूट्रिशन

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने मखाना और पॉपकॉर्न की न्यूट्रिशनल वैल्यू बताई है। जिसे जानने के बाद आप तय कर सकते हैं कि किसे खाना ज्यादा फायदेमंद है।

मखाना के न्यूट्रिशनल वैल्यू

कैलोरी- 347

प्रोटीन-9-10 ग्राम

फाइबर- 7-14 ग्राम

कैल्शियम- 50-60 ग्राम

आयरन- 1.4 से 1.6 ग्राम

पोटैशियम 350 से 500 मिलीग्राम

पॉपकॉर्न के न्यूट्रिशनल वैल्यू

वो पॉपकॉर्न जो एयर में बने होते हैं और उसमे किसी भी तरह का तेल, बटर या फिर फ्लेवर नहीं मिला होता उसमे पोषण की इतनी मात्रा होगी-

कैलोरी- 380 ग्राम

प्रोटीन- 11-13 ग्राम

फाइबर- 14 ग्राम

कैल्शियम- 7-10 मिलीग्राम

आयरन- 3 ग्राम

पोटैशियम- 300 मिलीग्राम

पॉपकॉर्न और मखाने में क्या है बेहतर

डॉक्टर पुनीत ने बताया कि अगर वेट लॉस के लिए स्नैक्स खाना चाहते हैं तो पॉपकॉर्न और मखाने दोनों में से पॉपकॉर्न चुनना ज्यादा बेहतर है। पॉपकॉर्न में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ये देर तक पेट को भरने में मदद करता है। हालांकि ध्यान रहे कि इसके बनाने का प्रोसेस बिना बटर, सॉल्ट या फिर एडेड फ्लेवर के होना चाहिए। हालांकि मखाना और पॉपकॉर्न दोनों में से किसी को भी खाने के लिए पोर्शन साइज का ध्यान रखना जरूरी है। वेट लॉस करना है तो पॉपकॉर्न आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है क्योंकि ना केवल ये बजट में होगा बल्कि इसमे मखाने के मुकाबले कैलोरी ज्यादा होती है लेकिन प्रोटीन मखाने से ज्यादा है। वहीं चूंकि पॉपकॉर्न में फाइबर ज्यादा है तो थोड़ी मात्रा में खाने से भी पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना है कि पैकेट में मिलने वाले हाई सॉल्ट, ऑयल वाले पॉपकॉर्न हेल्दी नहीं होते और ना ही वेट लॉस में मदद करते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थपॉपकार्न और मखाने में कौन ज्यादा फायदेमंद है वेट लॉस के लिए, डॉक्टर से जानें