रोज गेहूं की रोटी खाते हैं? ये 4 चीजें मिलाकर गूंथे आटा, बनेंगी सुपर हेल्दी- न्यूट्रीशनिस्ट की सलाह!
Healthy Eating Tips: रोज गेहूं की रोटी खाते हैं तो आटा गूंथते समय कुछ छोटी-छोटी चीजें एड कर सकते हैं। इससे रोटी और भी ज्यादा पौष्टिक बनती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट ने इसी बारे में जानकारी साझा की हैं-

गेहूं की रोटी हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा है। लंच से ले कर डिनर तक लोग ज्यादातर रोटियां ही खाते हैं। आमतौर पर गेहूं की रोटी हेल्दी ही मानी जाती है लेकिन ये कार्ब्स रिच होती है और इसमें ग्लूटेन होता है, जिस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ना, मोटापा या पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आपको गेहूं की रोटी खाना ही छोड़ देना है। बस कुछ छोटे-छोटे बदलाव करेंगे तो ये और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाएगी। जब भी रोटी बनाते हैं, उसमें कुछ चीजें एड कर दें, इससे ये टेस्टी भी बनती है और ज्यादा हेल्दी भी हो जाती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट शेफाली मंधन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही टिप्स शेयर की हैं, जो गेहूं की रोटी को और हेल्दी बनाने का काम करती हैं। आइए जानते हैं।
सब्जियां डालकर गूंथे आटा
गेहूं का आटा गूंथते हुए कोई भी सब्जी कद्दूकस कर के या पेस्ट बनाकर एड कर दें। पालक, गाजर, बथुआ, लौकी जैसी कई सब्जियां हैं जो बहुत पौष्टिक होती हैं और आटा गूंथने में इस्तेमाल की जा सकती हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप आटे में सब्जियां मिलाकर रोटी बनाते हैं तो आपको ज्यादा फाइबर मिलता है, जिससे पाचन भी बेहतर रहता है। स्किन ग्लो के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है।
प्रोटीन के लिए आटे में मिलाएं सत्तू
रेगुलर गेहूं के आटे में थोड़ा सा सत्तू पाउडर मिलाकर भी रोटी बना सकते हैं। इससे रोटियों में ज्यादा प्रोटीन एड होगा और आयरन भी मिलेगा। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप आटे में सत्तू मिली हुई रोटी खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल मैनेजमेंट बेहतर होता है। कमजोरी, थकान और प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए ये रोटी बेस्ट रहती हैं।
पेट के लिए अच्छा है अजवाइन मिलाना
रोटी खाने के बाद कुछ लोगों के पेट में गैस और ब्लोटिंग की शिकायत होने लगती है। न्यूट्रीशनिस्ट सलाह देती हैं कि ऐसे लोगों को रोटी में थोड़ा सा अजवाइन जरूर मिलाना चाहिए। हाथों से इसे क्रश करें और आटा गूंथते समय मिला दें। इससे पाचन भी बेहतर होगा और रोटी से गैस या ब्लोटिंग नहीं होगी। इतना ही नहीं अजवाइन मिलाने से रोटी काफी टेस्टी भी बनती हैं।
आटे में मिलाएं अलसी के बीज का पाउडर
अलसी के बीज यानी फ्लैक्ससीड्स ओमेगा थ्री से भरपूर होते हैं। इन्हें साबुत खाने की बजाए पाउडर बनाकर खाएं तो ज्यादा फायदा होता है। ऐसे में आप अलसी के बीजों का पाउडर बनाकर एक सकते हैं और रोटी बनाते समय आटे में मिला सकते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि इसमें मौजूद ओमेगा थ्री आपकी हार्ट हेल्थ और ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करता है। वहीं इनमें फाइबर भी भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


