Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थmakar Sankranti 2026 kite flying safety tips to avoid accidents precautions while flying kites for kids and adults
मकर संक्रांति पर पतंग बाजी करते समय बरतें ये सावधानियां, दुर्घटना से बचाएंगे ये सेफ्टी टिप्स

मकर संक्रांति पर पतंग बाजी करते समय बरतें ये सावधानियां, दुर्घटना से बचाएंगे ये सेफ्टी टिप्स

संक्षेप:

Makar Sankranti Kite Flying Safety Tips : हर साल मकर संक्रांति 2026 पर पतंगबाजी के दौरान होने वाली कई दुर्घटनाओं की खबर सामने आती हैं। ऐसे में इस बार पतंगबाजी के उत्साह को जिम्मेदारी के साथ मनाने के लिए आइए जानते हैं किन बुनियादी बातों का ख्याल रखें।

Jan 13, 2026 04:54 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kite Flying Safety Tips In Hindi : मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करने का चलन बेहद पुराना है। इस दिन परिवार के बच्चों के साथ घर के बड़े भी छत पर खड़े होकर पतंगबाजी का मजा लेते हैं। पतंगबाजी का शौक और आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें मकर संक्रांति के त्योहार की रौनक बढ़ा देती हैं। लेकिन, कई बार डोर खींचने की हड़बड़ाहट और पेंच लड़ाने के जुनून में लोग अक्सर अपनी और दूसरों की सुरक्षा को पीछे छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से हर साल मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान होने वाली कई दुर्घटनाओं की खबर सामने आती हैं। ऐसे में इस बार पतंगबाजी के उत्साह को जिम्मेदारी के साथ मनाने के लिए आइए जानते हैं किन बुनियादी बातों का ख्याल रखें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:Makar Sankranti Wishes : अपनों को भेजें मकर संक्रांति की ये हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करते समय रखें इन बातों का ख्याल

1. मांझे का सही चुनाव

पतंगबाजी करने के लिए कभी भी मेटल या कांच की कोटिंग वाले चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें। यह न केवल पक्षियों के लिए जानलेवा है, बल्कि खासतौर पर बाइक सवारों के लिए भी बेहद खतरनाक होता है। इसकी जगह हमेशा पारंपरिक सूती धागे या मांझे का उपयोग करें।

2. सही जगह का चुनाव

कभी भी बिजली के खंभों या हाई-वोल्टेज तारों के पास पतंग न उड़ाएं। मांझा अगर तारों में फंस जाए, तो करंट लगने का गंभीर खतरा बना रहता है। ऐसे में बिजली के तारों, भीड़भाड़ वाली गलियों या संकरी छतों से दूर रहें किसी खुले पार्क या मैदान में पतंगबाजी करना सुरक्षित होता है।

3. छत की सुरक्षा

अगर आप छत पर पतंग उड़ा रहे हैं, तो ऊंचाई का ध्यान रखें। यह सुनिश्चित करें कि छत की मुंडेर ऊंची हो। पतंग काटने की होड़ में पीछे हटते समय गिरने का डर बना रहता है। ऐसे में छोटे बच्चों को अकेले छत पर न छोड़ें, उनपर नजर बनाए रखें।

4. पक्षियों और राहगीरों का ख्याल

पक्षी सुरक्षा: सुबह जल्दी और शाम को सूरज ढलने के समय पक्षी अपने घोंसलों की ओर लौटते हैं, इस समय पतंगबाजी करने से बचें। कटी हुई पतंग को लूटने के लिए सड़क पर वाहनों के बीच न दौड़ें। यह जानलेवा साबित हो सकता है।

5. हाथों का बचाव

तेज मांझे से उंगलियां कटने का डर रहता है, इसलिए सुरक्षा के लिए उंगलियों पर बैंड-एड (Band-Aid) या फिंगर टेप का इस्तेमाल करें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।