Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थLow Energy Anxiety or Poor Sleep Try These 5 Weird Ways to Control Your Body
बिना दवा थकान, एंग्जायटी और नींद की परेशानी दूर करेंगे ये 5 स्मार्ट बॉडी हैक्स

बिना दवा थकान, एंग्जायटी और नींद की परेशानी दूर करेंगे ये 5 स्मार्ट बॉडी हैक्स

संक्षेप:

नाक दबाने से लेकर तेजी से पलकें झपकाने तक- ये 5 अजीब लेकिन असरदार बॉडी हैक्स थकान, एंग्जायटी, नींद और फोकस जैसी छोटी समस्याओं में बिना दवा तुरंत राहत दिला सकते हैं।

Jan 15, 2026 01:32 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हमारा शरीर सिर्फ काम करने की मशीन नहीं है, बल्कि इसमें खुद को संतुलित और ठीक रखने की प्राकृतिक क्षमता होती है। हल्की थकान, बेचैनी, ध्यान की कमी, नाक बंद होना या नींद ना आना जैसी छोटी समस्याओं में हर बार दवा जरूरी नहीं होती। कई बार शरीर के नेचुरल कंट्रोल सिस्टम को सही तरीके से एक्टिव कर दिया जाए तो राहत मिल सकती है। नीचे बताए गए ये 5 तरीके आसान हैं, सुरक्षित हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में तुरंत आजमाए भी जा सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
  1. थकान लगे तो चेहरे पर ठंडा पानी डालें: चेहरे पर ठंडा पानी डालना सबसे पुरानी और असरदार ट्रिक में से एक है। इससे शरीर का “diving response” एक्टिव होता है जो दिल की धड़कन और सांसों के पैटर्न को बदलकर दिमाग को तुरंत अलर्ट कर देता है। 10–20 सेकंड तक गाल, माथे और आंखों के आसपास ठंडा पानी डालें और फिर 2–3 गहरी सांस लें। ध्यान रहे, बहुत ज्यादा बर्फीला नहीं, ठंडा पानी लें।

फायदा कैसे होता है?

  • दिमाग को तुरंत सतर्क होने का संकेत मिलता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • फोकस और एनर्जी में सुधार आता है।

2. बेचैनी हो तो दिल पर हाथ रखकर गहरी सांस लें: एंग्जायटी या घबराहट में दिल पर हाथ रखकर धीमी सांस लेना बहुत सुकून देता है। यह शरीर के रेस्ट एंड डाइजेस्ट सिस्टम को एक्टिव करता है। साथ ही दिल की धड़कन को शांत करता है और दिमाग को 'आप सुरक्षित हैं' का संकेत देता है।

कैसे करें: बाईं छाती पर हाथ रखें, नाक से 4 सेकंड में सांस लें और 6–8 सेकंड में मुंह से सांस छोड़ें। इसे 3–5 बार दोहराएं।

ये भी पढ़ें:जब खाना ही बन जाए दवा: डाइटिशियन ने बताए 6 स्मार्ट फूड पेयरिंग्स

3. नाक बंद हो तो मुंह की छत ((hard palate) पर बर्फ रखें: नाक बंद होने का कारण अक्सर अंदर की सूजन होती है। मुंह की छत पर ठंडक देने से नाक की ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं।

कैसे करें: मुंह में बर्फ का छोटा टुकड़ा रखें, 30–60 सेकंड तक मुंह की छत से लगाएं और नाक से सांस लेते रहें। इससे कुछ समय के लिए नाक खुलने में मदद मिल सकती है।

4. नींद ना आए तो तेजी से पलकें झपकाएं: अगर दिमाग में बहुत सोच चल रही हो, तो 30–60 सेकंड तक तेजी से पलकें झपकाएं। इससे आंखों की मांसपेशियां थकती हैं और पलकें भारी लगने लगती हैं, जो नींद लाने में मदद करता है।

5. ध्यान भटके तो दाहिना हाथ कसकर भींचें: दाहिने हाथ की मुट्ठी कसकर भींचने से दिमाग का वह हिस्सा एक्टिव होता है जो सोचने और निर्णय लेने में मदद करता है। इससे मानसिक उलझन कम हो सकती है। 5–10 सेकंड के लिए दायां हाथ मुट्ठी में बंद करें, 2–3 बार इसे दोहराएं।

डिस्क्लेमर: ये उपाय सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं और किसी बीमारी का इलाज नहीं हैं। ये किसी भी तरह से मेडिकल ट्रीटमेंट या प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं हैं। लंबे समय से चल रही शारीरिक या मानसिक समस्याओं के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:पीरियड्स के तेज दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 अजीब तरीके, डॉ तान्या ने दी सलाह
Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta
चार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।