नींद की कमी? चुपचाप सेहत बिगाड़ने वाली आदत, न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह
नींद की कमी सिर्फ थकान नहीं बढ़ाती बल्कि शरीर में सूजन, हार्मोनल असंतुलन और कई बीमारियों की जड़ बन सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट डीपशिखा जैन बताती हैं कि 7–8 घंटे की नींद क्यों है सेहत के लिए जरूरी।

आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में नींद सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाने वाली जरूरत बन चुकी है। देर रात मोबाइल चलाना, काम का तनाव, अनियमित दिनचर्या और लगातार बदलता स्लीप पैटर्न धीरे-धीरे शरीर को अंदर से कमजोर करने लगता है। Nutritionist दीपशिखा जैन के अनुसार, नींद की कमी सिर्फ थकान या आलस तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह शरीर में सूजन बढ़ाने, पाचन बिगाड़ने और टाइप 2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा सकती है।
जब हम रोजाना 7–8 घंटे की गहरी और सुकून भरी नींद नहीं लेते, तो शरीर को रिपेयर और डिटॉक्स होने का पूरा समय नहीं मिल पाता। इसका असर हार्मोन बैलेंस, मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम पर सीधा पड़ता है। कई लोग सुबह उठते ही भारीपन, कब्ज या लो एनर्जी महसूस करते हैं लेकिन इसकी जड़ में अक्सर नींद की कमी छुपी होती है।
नींद की कमी से जुड़े 3 बड़े रिस्क फैक्टर्स (एक्सपर्ट के अनुसार)
- शरीर में सूजन (High Inflammation): Nutritionist दीपशिखा जैन के अनुसार, कम नींद लेने से शरीर का रिकवरी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाता। इससे इंफ्लेमेशन बढ़ता है जो जोड़ों के दर्द, वजन बढ़ने और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है। लंबे समय तक सूजन रहने से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।
- सुबह कब्ज की समस्या: नींद की कमी पाचन तंत्र को सीधा प्रभावित करती है। जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता तो आंतों की मूवमेंट धीमी हो जाती है। इसका नतीजा होता है- सुबह भारीपन, गैस और कब्ज। अच्छी नींद पाचन को नियमित रखने में मदद करती है।
- टाइप 2 डायबिटीज का खतरा: कम नींद से इंसुलिन की कार्यक्षमता घटती है जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल बिगड़ सकता है। लगातार नींद की कमी टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा देती है, खासकर अगर लाइफस्टाइल पहले से ही अनहेल्दी हो।
नोट: हर दिन 7–8 घंटे की क्वालिटी स्लीप लें, देर रात स्क्रीन टाइम कम करें और सोने का एक तय समय बनाएं। याद रखें, अच्छी नींद सिर्फ आराम नहीं बल्कि अच्छी सेहत की बुनियाद है। अच्छी सेहत के लिए सही खान-पान के साथ-साथ अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी है। इसलिए अगर आप लंबे समय तक फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं, तो नींद को कभी भी हल्के में ना लें। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह लें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


