ये 3 लक्षण दिखने पर फौरन कराएं आई चेकअप, रोशनी हो सकती है कमजोर, आंखों के डॉक्टर ने बताए केयर टिप्स

Jan 20, 2026 09:18 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आंखें हमारे शरीर का जरूर हिस्सा है, जिन्हें स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। लंबे समय तक स्क्रीन टाइम, नॉन-हेल्दी डायट से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। आई सर्जन ने कुछ लक्षणों और आई केयर टिप्स के बारे में बताया है।

ये 3 लक्षण दिखने पर फौरन कराएं आई चेकअप, रोशनी हो सकती है कमजोर, आंखों के डॉक्टर ने बताए केयर टिप्स

फिल्म कृष में आपने एक्टर ऋतिक रोशन के जूनियर वर्जन को देखा था, जो हरी आंखों वाला लड़का था। उस लड़के का नाम मिकी धामेजानी है, जो आज सफल आई सर्जन बन चुके हैं और हजारों आंखों के ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉक्टर मिकी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है, उसमें उन्होंने आंखों के कुछ लक्षणों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि अगर आपकी आंखों में इस तरह से कोई समस्या आती है, तो फौरन आई चेकअप करवाएं, आपकी आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने आंखों के देखभाल करने के कुछ आसान टिप्स भी बताए हैं।

कौन से हैं 3 लक्षण

1- स्क्रीन पर लंबे समय तक देखने से आपकी आंखें हो जाती है ब्लर।

2- खुजली, जलन, बार-बार मलने की जरूरत पड़ना।

3- कार की हेडलाइट या किसी ब्राइट रोशनी से आपकी आंखें और सिर हो रहा है भारी।

अगर ये तीनों लक्षण आपको दिखते हैं, तो फौरन किसी आई स्पेशलिस्ट से मिलें। ये लक्षण आंखों की रोशनी कमजोर होने या चश्मे की जरूरत पड़ने पर दिखते हैं। कई बार चश्मे का नंबर बढ़ने पर भी ऐसा होता है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, बस सही समय पर आंखों के डॉक्टर से मिलें।

आंखों की देखभाल कैसे करें

1- आंखों में सूखापन- अगर आपकी आंखें ड्राई हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर कोई ड्रॉप लें। मेडिकल से कोई भी आई ड्रॉप लेकर डालना बिल्कुल भी सेफ नहीं होता।

2- पानी खूब पिएं- डॉक्टर का कहना है कि कई बार हमें प्यास नहीं लगती और इस वजह से हम कम पानी पीते हैं। लेकिन इसके कारण से आपकी आंखें भी ड्राई हो सकती है।

3- चश्मा पहनें- सर्दियों में बाहर जा रहे हैं, तो भी धूप में चश्मा पहनें। सर्द हवाओं, धूल, धूप से आंखों में जलन, खुजली की समस्या हो सकती है।

4- हेल्दी खाएं- सिर्फ छोले-भटूरे खाने से कुछ नहीं होगा। आपको हरी सब्जियां भी खानी है, जो आंखों के लिए भी हेल्दी होती है। कोई भी सब्जी आंखों की रोशनी नहीं बढ़ाती लेकिन उसे खाने से उन्हें हेल्दी रख सकती है। डॉक्टर का कहना है कि गाजर खाने से भी आंखों की रोशनी नहीं बढ़ती, बस आई प्रॉब्लम्स कम होती हैं।

5- जलन को हल्के में न लें- डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादातर लोग आंखों की जलन, खुजली को हल्के में लेते हैं। अगर ये लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।