Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थknow whom should not eat cucumber even by mistake can harm health side effects of kheera kise nahi khana chahiye
किन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदा नहीं देता है नुकसान

किन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदा नहीं देता है नुकसान

संक्षेप:

Side Effects Of Eating Cucumber : सेहत के लिए खीरा खाने के इतने फायदे होते हुए भी कुछ लोगों को इसका सेवन करने की मनाही होती है। खीरे का सेवन इन लोगों की सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

Dec 09, 2025 08:11 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सेहत के लिए खीरे खाने के फायदे देखते हुए लोग इसे अपनी सलाद की प्लेट पर सजाना बिल्कुल नहीं भूलते हैं। खीरा 95 प्रतिशत से अधिक पानी, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो इसे हाइड्रेशन, हड्डियों के स्वास्थ्य और पाचन के लिए फायदेमंद बनाता है। सेहत के लिए खीरा खाने के इतने फायदे होते हुए भी कुछ लोगों को इसका सेवन करने की मनाही होती है। खीरे का सेवन इन लोगों की सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा

कफ प्रकृति

आयुर्वेद के अनुसार ककड़ी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में कफ दोष को बढ़ा सकती है। जिन लोगों को बार-बार जुकाम, खांसी, बलगम, साइनस, अस्थमा या कफ की समस्या रहती है, उन्हें ककड़ी कम या बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। इन लोगों को खीरे का सेवन करने से नाक बंद होने या खांसी की समस्या और बढ़ सकती है।

कमजोर पाचन तंत्र

खीरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे गैस, ब्लोटिंग या अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे में जिन लोगों का पाचन तंत्र पहले से ही कमजोर है या फिर IBS, या कुकुरबिटासिन के प्रति संवेदनशील लोगों को इसके सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

जोड़ों का दर्द

आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार, ककड़ी की ठंडी तासीर वात दोष को बढ़ा सकती है, जिससे कुछ संवेदनशील लोगों में जोड़ों का दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है।

यूरिन से जुड़ी समस्या

खीरा प्राकृतिक रूप से ड्यूरेटिक (पेशाब बढ़ाने वाला) होता है। यदि किसी को बार-बार यूरिन आने की समस्या है, तो ऐसे लोगों को खीरे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

डायबिटीज

खीरे में मौजूद कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा की वजह से यह आमतौर पर मधुमेह रोगियों के लिए सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, इंसुलिन या ग्लूकोज कम करने वाली दवाएं लेने वाले लोगों के लिए खीरे के बीज समस्या पैदा कर सकते हैं। अधिक मात्रा में खीरे के बीज खाने से कभी-कभी रक्त शर्करा का स्तर गिर सकता है, जिससे कांपना, चक्कर आना, थकान या कमजोरी हो सकती है। अगर आपको मधुमेह है और आप नियमित रूप से खीरे, खासकर बीजों वाले खीरे, का सेवन करते हैं, तो अचानक हाइपोग्लाइसीमिया से बचने के लिए अपने रक्त शर्करा के स्तर की बारीकी से निगरानी करना जरूरी है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।