इन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मैंगो शेक, स्वाद सेहत पर पड़ सकता है भारी
- Health Risks Of Drinking Mango Shake: कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में मैंगो शेक का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मैंगो शेक। ऐसा करने पर सेहत को होते हैं क्या नुकसान।

Who should not drink mango shake: फलों का राजा आम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा फल होता है। गर्मियों में आने वाले इस रसीले मीठे फल का लोग पूरा साल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। आम की तासीर भले ही गर्म होती हो लेकिन इससे तैयार की जाने वाली कई ऐसी डिशेज जैसे आम पन्ना, मैंगो शेक हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाकर बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। सेहत और स्वाद से भरपूर होने के बावजूद भी इस फल का सेवन हर व्यक्ति नहीं कर सकता है। बता दें, कुछ स्वास्थ्य स्थितियों या परिस्थितियों में मैंगो शेक का सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं किन 7 लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मैंगो शेक।
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए मैंगो शेक
डायबिटीज रोगी
मैंगो शेक में प्राकृतिक शक्कर (फ्रक्टोज) और अतिरिक्त चीनी की मात्रा ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। डायबिटीज रोगियों को इसका सेवन करने से पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
एलर्जी से पीड़ित लोग
कुछ लोगों को आम या डेयरी उत्पादों (दूध, क्रीम) से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में मैंगो शेक का सेवन करने पर उन्हें त्वचा पर चकत्ते, खुजली, सूजन, या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मोटापा
मैंगो शेक में चीनी, क्रीम, या आइसक्रीम मिलाने पर कैलोरी की मात्रा अधिक हो जाती है। जो मोटापा बढ़ने का कारण बन सकता है। ऐसे में जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
पाचन संबंधी समस्याएं
मैंगो शेक में मौजूद फाइबर और डेयरी की मात्रा कुछ लोगों के लिए पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है। यह समस्या खासकर संवेदनशील पेट वाले लोगों में ज्यादा देखी जा सकती है। जिनका हाजमा खराब होने की वजह से उन्हें गैस, सूजन, या दस्त हो सकते हैं।
किडनी रोगी
मैंगो में मौजूद पोटैशियम की अधिकता किडनी रोगियों की समस्या को बढ़ा सकती है। बता दें, किडनी रोगियों के रक्त में पोटेशियम का स्तर बहुत अधिक होने पर (हाइपरकेलेमिया) मांसपेशियों की कमजोरी, हृदय गति में अनियमितता, और अन्य गंभीर समस्याओं के लक्षण दिख सकते हैं।
दांतों की समस्या वाले लोग
मैंगो शेक की चीनी और अम्लीय प्रकृति दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है। बता दें, मैंगो शेक में चीनी की मात्रा अधिक होती है। जब मुंह में मौजूद बैक्टीरिया इस चीनी को खाते हैं, तो वे एसिड बनाते हैं जो दांतों के इनेमल को कमजोर कर देते हैं। यह समस्या खासकर उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जो पहले से कैविटी या संवेदनशील दांतों की समस्या से जूझ रहे होते हैं।
खांसी से पीड़ित लोग
आयुर्वेद के अनुसार, मैंगो शेक को बनाने के लिए ठंडे पानी और बर्फ का यूज होता है। जो खांसी, जुकाम, या गले की खराश की समस्या को बढ़ा सकता है।
सलाह-अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो मैंगो शेक पीने से पहले डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।