Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थknow how to check blood pressure at home with digital monitor important things to keep in mind steps in hindi
घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें सही तरीका

घर पर ब्लड प्रेशर चेक करने में कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें सही तरीका

संक्षेप: स्वस्थ जिंदगी जीना चाहते हैं तो हेल्थ स्क्रीनिंग बहुत जरूरी है। घर पर वजन, हार्टबीट,ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर चेक करते रहें तो आप गंभीर स्थिति में पहुंचने से बच सकते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि घर पर बीपी चेक करते वक्त क्या गलती नहीं करनी चाहिए।

Thu, 28 Aug 2025 01:02 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ब्लड प्रेशर चेक करते रहना एक अच्छी आदत है। कई बार अचानक बीपी बढ़ने या घटने पर कॉम्प्लिकेशन बढ़ जाता है। आपके घर में सीनियर सिटीजन्स हैं तो खासकर बीपी मशीन रखनी चाहिए। वैसे तो मैनुअल ब्लड प्रेशर मशीन को ऑथेटिंक माना जाता है। हालांकि डिजिटल मशीन लोगों को ज्यादा सुविधाजनक लगती है। आप जब ब्लड प्रेशर नापते हैं तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि गलत रीडिंग ना आए। दूसरी जरूरी चीज है कि दिन में एक बार लिए गए ब्लड प्रेशर पर भरोसा ना करें बल्कि दो से तीन बार रीडिंग लें तब आपको सही जानकारी मिल पाएगी। जानें आप कैसे सही रीडिंग पा सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समय का ध्यान रखें

ब्लड प्रेशर नापने के लिए आपको सही समय चुनना चाहिए। जैसे सुबह उठने के आधे से एक घंटे बाद और फिर रात को सोने से पहले। आप दिन में नाश्ते या खाने के बाद भी एक रीडिंग ले सकते हैं।

सही हो पोजीशन

आप जिसका ब्लड प्रेशर चेक कर रहे हों उसे पहले कम से कम 5 मिनट तक चुपचाप बैठने को कहें। इसके बाद उन्हें ऐसे बैठाएं के उनके पैर जमीन पर टच करें। उनका बायां हाथ मेज पर सीधा हो और यह ज्यादा ऊपर-नीचे नहीं बल्कि हार्ट के लेवल पर रखें। हथेली को ऊपर की तरफ रखें और कुर्सी पर पीछे अपनी पीठ टिका लें।

ऐसे लगाएं मशीन

मशीन का पट्टा लगाते वक्त बांह पर कोई कपड़ा नहीं होना चाहिए। जब कफ लगाएं तो इसे बांह में ऊपरी तरफ कोहनी से एक इंच ऊपर लगाएं। पट्टे को ऐसे लगाना है कि ट्यूब बांह के बाहरी तरफ रहे। मशीन में निशान भी दिया होगा।

थोड़ा गैप रखें

पट्टे को कसकर बांह पर लपेटें लेकिन इतना गैप रखें कि दो उंगलियां अंदर चली जाएं। जब ये पट्टा फूलेगा तो आपको बहुत दर्द नहीं होना चाहिए।

हिलें नहीं

जब मशीन ठीक से सेट हो जाए तो उसके बाद इसे ऑन करें। जिसका बीपी लिया जा रहा है उसे हिलना-डुलना नहीं है, ना ही बातें करनी चाहिए। मशीन का कफ पहले फूलेगा फिर वापस अपनी स्थिति में आएगा इससे मशीन रीडिंग ले लेगी। कुछ देर में आपको स्क्रीन पर रीडिंग दिखेगी। अगर रीडिंग ना आए तो एक बार फिर से ट्राई कर लें।

2-3 बार लें रीडिंग

मॉनिटर करते समय 2-3 बार रीडिंग लें क्योंकि जरूरी नहीं कि एक बार में सही आया हो। सुबह उठकर अगर एक्सरसाइज करते हैं तो पहले ब्लड प्रेशर चेक करें उसके बाद एक्सरसाइज चेक करें लेकिन उठते ही बीपी नहीं लेना है।

चाय वगैरह न पिएं

रीडिंग लेने के 30 मिनट पहले तक चाय वगैरह ना लें। अगर टॉइलट आई है तो ब्लेडर खाली करके बीपी चेक करें। भरे ब्लेडर से बीपी बढ़ा आ सकता है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।