Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थKalonji Benefits and side effects for stomach and weight loss aiims gastroenterologist saurabh sethi explains
AIIMS के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए कलौंजी खाने से क्या फायदे होते हैं? कितनी मात्रा में खाना है सही

AIIMS के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए कलौंजी खाने से क्या फायदे होते हैं? कितनी मात्रा में खाना है सही

संक्षेप:

हर किचन में मिलने वाली कलौंजी खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है लेकिन क्या आप जानते हैं ये सेहत के लिए भी दमदार है। डॉक्टर सेठी ने इसे खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया है। 

Feb 08, 2026 09:04 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हर किचन में मौजूद होती है छोटी सी कलौंजी, जो काले रंग के छोटे बीज जैसी होती है। कलौंजी को अक्सर लोग मसालों के साथ सब्जी में या फिर अचार बनाते समय इस्तेमाल करते हैं। कलौंजी के बारे में कहा जाता है कि ये काले बीच किसी जादू से कम नहीं है और इन्हें खाने से पेट से जुड़े सभी रोग छूमंतर हो सकते हैं। एम्स के डॉक्टर सौरभ सेठी ने कलौंजी के बारे में सबकुछ विस्तार से बताया। उनका कहना है कि लोगों ने कलौंजी के बारे में आधी सही और कुछ गलत जानकारी इकट्ठा कर ली है। उन्होंने कलौंजी खाने के फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कलौंजी में क्या-क्या होता है

छोटे से बीज के आकार में दिखने वाली कलौंजी में विटामिन (A, B1, B2, नियासिन, C), खनिज (कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम), फाइबर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, फैटी एसिड (ओमेगा-6, ओमेगा-9) जैसे तत्व होते हैं, जो फायदेमंद माने जाते हैं।

किन चीजों के लिए फायदेमंद

डॉक्टर सेठी ने कुछ चीजों के लिए कलौंजी को फायदेमंद और कुछ चीजों के लिए नुकसानदायक बताया। उनका कहना है कि लोग कई चीजों के लिए इसका सेवन करने लगे हैं, जो गलत है। साथ ही लोगों को इसे कितना खाना चाहिए ये भी नहीं पता है। चलिए जानते हैं कलौंजी किन चीजों में फायदेमंद होती हैं-

1- ब्लड प्रेशर- कलौंजी में ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम और कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

2- कोलेस्ट्रॉल लेवल- कलौंजी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। ये दिल के लिए फायदेमंद होता है।

3- ब्लड शुगर- इंसुलिन की सेसिंटिविटी को इम्प्रूव करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।

4- सूजन और जोड़ों का दर्द- कलौंजू शरीर की सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाता है। इसकी तासीर गर्म होती है।

5- अस्थमा-एलर्जी- अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की समस्या या फिर अस्थमा है, तो कलौंजी फायदेमंद होगी।

किसमें फायदा नहीं करता

-कलौंजी खाने से वजन कम नहीं होता है। कई लोग कलौंजी का पानी खाली पेट पीते हैं, लेकिन इससे वजन बिल्कुल भी कम नहीं होता है।

-लिवर-किडनी के लिए भी ये फायदेमंद नहीं होता है। फैटी लिवर या फिर किडनी स्टोन को खत्म करने में कलौंजी हेल्प नहीं करता है।

कितना सेवन है सही

डॉक्टर सेठी का कहना है कि कलौंजी का ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। एक दिन में आधा से 1 चम्मच के बीच आप कलौंजी खा सकते हैं। इससे ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है।

ये भी पढ़ें:न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया इन समस्याओं से घिरे हो तो कौन सी हो मॉर्निंग ड्रिंक?

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।