सिर्फ 45 मिनट की वॉक ने बदली कोर्टनी की जिंदगी, फिटनेस जर्नी से आए ये बदलाव

Mar 10, 2026 10:34 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

फिटनेस इन्फ्लुएंसर कोर्टनी ने सिर्फ 45 दिनों तक रोजाना 45 मिनट की वॉक की और जो नतीजे मिले, वे किसी चमत्कार से कम नहीं हैं।

सिर्फ 45 मिनट की वॉक ने बदली कोर्टनी की जिंदगी, फिटनेस जर्नी से आए ये बदलाव

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर सोचते हैं कि फिट होने के लिए जिम में भारी वजन उठाना या घंटों पसीना बहाना ही एकमात्र रास्ता है। लेकिन फिटनेस इन्फ्लुएंसर कोर्टनी ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 45 दिनों तक रोजाना 45 मिनट की वॉक की और जो नतीजे मिले, वे किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर कोर्टनीज हेल्थ कॉर्नर चलाने वाली फिटनेस इन्फ्लुएंसर कोर्टनी,ने 45 दिनों तक प्रतिदिन 45 मिनट ट्रेडमिल पर चलने के बाद अपने अनुभव शेयर किए हैं। 16 फरवरी को शेयर किए अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो में, कोर्टनी कहती हैं कि वॉक करने की उनकी आदत ने उनके शरीर, दिमाग और रचनात्मकता को पूरी तरह बदल दिया।

45 दिनों में हुआ कायाकल्प

कोर्टनी के लिए पैदल चलना सिर्फ एक 'हल्का व्यायाम' नहीं था। उन्होंने ऐसा करते हुए अपनी सहनशक्ति में भी जबरदस्त सुधार देखा। हालांकि शुरुआत में उनके लिए ढलान (incline) पर चलना मुश्किल था। लेकिन अब वो 5-10 प्रतिशत की ढलान को आसानी से पार कर लेती हैं। वॉक की इसी निरंतरता ने उन्हें काफी एक्टिव बना दिया।

2. मानसिक मजबूती और अनुशासन

वॉक केवल कैलोरी बर्न करने का जरिया नहीं, बल्कि खुद से किया गया एक वादा था। इससे व्यक्ति के भीतर आत्म-अनुशासन आता है। रोजाना वॉक पर जाने की आदत ने उन्हें जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी अनुशासित बनाया। कोर्टनी कहती हैं कि तनावपूर्ण दिन के बाद, 45 मिनट की वॉक उनके लिए एक 'प्रेशर वाल्व' की तरह काम करती है, जो दिमाग से सारा बोझ हटाकर उन्हें शांत और स्थिर कर देती है।

3. रचनात्मकता का विस्फोट

एक शिक्षिका के रूप में कोर्टनी ने पाया कि उन्हें सबसे बेहतरीन विचार क्लासरूम में नहीं, बल्कि ट्रेडमिल पर आते हैं। ऐसा तब होता है जब दिमाग स्क्रीन और शोर से दूर होता है, तो विचार प्राकृतिक रूप से प्रवाहित होते हैं।

छोटी शुरुआत, बड़े नतीजे

कोर्टनी की यात्रा यह सिखाती है कि आपको फिट रहने के लिए किसी मुश्किल वर्कआउट की जरूरत नहीं है। बस अपनी चप्पलें पहनिए और चलना शुरू कीजिए। यह 45 मिनट का 'मी-टाइम' आपकी फिटनेस, मानसिक शांति और क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।