Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थJust 5 Minutes a Day Can Reduce Heart Attack Risk Dr Shalini Recommends These 5 Habits
सिर्फ 5 मिनट की ये 5 आदतें घटा सकती हैं हार्ट अटैक का रिस्क! डॉ शालिनी ने दी रोज करने की सलाह

सिर्फ 5 मिनट की ये 5 आदतें घटा सकती हैं हार्ट अटैक का रिस्क! डॉ शालिनी ने दी रोज करने की सलाह

संक्षेप:

Heart Health Tips: डॉ शालिनी सिंह सालुंके ने ऐसी 5 हैबिट्स शेयर की हैं, जिनके लिए आपको दिन में सिर्फ 5 मिनट निकालनी हैं। लेकिन ये आदतें हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में काफी प्रभावी हैं। 

Dec 15, 2025 08:44 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। गंभीर बात तो ये है कि अब हार्ट अटैक कोई 60 की उम्र के बाद होने वाली बीमारी नहीं रही, बल्कि अब 30 की उम्र में भी इसके पेशेंट देखने को मिल रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत में दिल के दौरे पड़ने की औसत उम्र पश्चिमी देशों की तुलना में 10 साल कम है। ऐसे में जरूरी है कि अपने खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल में कुछ ऐसी आदतें शामिल की जाएं, जिससे हार्ट अटैक के रिस्क को कम किया जा सके। डॉ शालिनी सिंह सालुंके ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही 5 हैबिट्स शेयर की हैं, जिनके लिए आपको दिन में सिर्फ 5 मिनट निकालनी हैं। लेकिन ये आदतें हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में काफी प्रभावी हैं। आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह उठने के बाद 1 मिनट गहरी सांस लें

सुबह उठने के तुरंत बाद थोड़ी देर आराम से बैठें और गहरी सांस लें। डॉक्टर सलाह देती हैं कि आपको 1 मिनट में लगभग 6 गहरी सांस लेनी चाहिए। इससे कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) कम होगा, बीपी कम होगा, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम होगा।

जागने के बाद 1 गिलास पानी पीएं

सुबह उठने के बाद आपको एक गिलास सादा पानी जरूर पीना चाहिए। आप हल्का गुनगुना पानी भी ले सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक इससे खून गाढ़ा नहीं होता है और ब्लड क्लॉट का रिस्क भी कम हो जाता है।

हर घंटे 1 मिनट तेज चलने की आदत बनाएं

घंटों बैठे रहने की आदत हार्ट और ओवरऑल हेल्थ पर काफी बुरा असर डालती है। इसलिए हर घंटे सिर्फ 1 मिनट खड़े हों और ब्रिस्क वॉक करें। ये छोटी सी आदत आपको हेल्दी और फिट रहने में काफी मदद करेगी। डॉक्टर कहती हैं कि इससे वेसल्स एक्टिव होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

1 मिनट का आभार जताना है जरूरी

डॉ शालिनी कहती हैं कि खाने के पहले और सोने के पहले 1 मिनट ग्रेटीट्यूड यानी आभार जरूर जताएं। जब आप अपने जीवन के लिए शुक्रिया अदा करते हैं, तो स्ट्रेस भी काफी कम होता है। यही स्ट्रेस है जो हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह बनता है।

सोने से पहले 1 मिनट स्ट्रेच जरूर करें

रात में सोने से पहले एक मिनट के लिए स्ट्रेचिंग करने की आदत जरूर डालें। इससे रात में ब्लड प्रेशर स्पाइक कम होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

ये भी पढ़ें:रोज के खाने को हार्ट के लिए बेहतर कैसे बनाएं? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया फॉर्मूला!
ये भी पढ़ें:हार्ट अटैक आने पर तुरंत क्या करें? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया 6 स्टेप फॉर्मूला!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।