
फोन/लैपटॉप चलाने से पहले सिर्फ 60 सेकेंड कर लें ये काम, डॉक्टर बोले- ‘खराब होने से बच जाएंगी आँखें’!
फोन या लैपटॉप चलाने से पहले सिर्फ 60 सेकेंड की ये आसान एक्सरसाइज कर लेते हैं, तो आंखों की मसल्स एक्टिव रहती हैं और विजन डैमेज होने से बचता है। ये छोटी सी आदत आपकी आई साइट को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रख सकती है।
आजकल डिजिटल जमाना है और हम सभी का ज्यादातर समय स्क्रीन के आगे ही गुजरता है। फिर चाहे लैपटॉप या कंप्यूटर के आगे बैठकर काम करना हो या एंटरटेंमेंट के लिए फोन पर सोशल मीडिया स्क्रॉल करना। इसका सबसे बुरा असर हमारी आई हेल्थ पर पड़ता है। घंटों स्क्रीन के आगे बैठे रहने से आंखों में दर्द, ड्राइनेस और थकान बनी रहती है। वहीं लॉन्ग टर्म में आई साइट वीक होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में जरूरत है अपनी आंखों का खास ख्याल रखने की। न्यूरो-ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. ब्राइस एपलबाम ने एक 60 सेकेंड वाली एक्सरसाइज शेयर की है, जो उनके मुताबिक आपको हर स्क्रीन टाइम से पहले जरूर करनी चाहिए। ये आपके विजन को डैमेज होने से बचाती है, साथ ही आंखों को रिलेक्स करने और बेहतर फोकस करने में भी मदद करती है। आइए विस्तार में जानते हैं।
हर स्क्रीन टाइम से पहले करें ये एक्सरसाइज
डॉ ब्राइस कहते हैं कि आप फोन, लैपटॉप, टीवी या कोई भी स्क्रीन यूज करने जा रहे हैं, तो उससे पहले कम से कम 60 सेकेंड के लिए एक छोटी सी एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए अपनी इंडेक्स फिंगर यानी पहली उंगली को अपने सामने रखें और उसपर 5 सेकेंड के लिए फोकस करें। इसके बाद दूर किसी प्वाइंट पर 5 सेकेंड के लिए फोकस करें। ऐसा आपको कम से कम 3 से 4 बार करना है।
आंखों को डैमेज होने से बचाएंगे ये 1 मिनट
डॉ ब्राइस कहते हैं कि ये 1 मिनट की एक्सरसाइज आपकी आंखों की मसल्स के लिए पुल अप्स और पुश अप्स जैसी है, जो स्क्रीन टाइम से पहले बहुत जरूरी है। अगर आप अपने हर स्क्रीन टाइम से पहले इसे करते हैं, तो आपकी आँखें बिना थके लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम कर पाती हैं। लॉन्ग टर्म में ये एक्सरसाइज आपकी आई साइट को डैमेज होने से भी बचाती है। डॉक्टर कहते हैं कि अगर आप ये 60 सेकेंड भी नहीं निकाल पा रहे हैं, तो स्क्रीन टाइम से आंखों का डैमेज होना तय है।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




