
Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत में जरूर बनाई जाती है सतपुतिया की सब्जी, सेहत को देती है ये 5 फायदे
Jitiya Vrat 2025 : जितिया व्रत में खाई जाने वाली सतपुतिया की सब्जी तोरी की सब्जी की तरह होती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व बदलते मौसम में कई बीमारियों और संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं हर साल जितिया व्रत 2025 रखती हैं। यह व्रत खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मिथिला क्षेत्र की महिलाओं द्वारा रखा जाता है। आज यानी 15 सितंबर को जितिया व्रत का पारण किया गया है। जितिया व्रत के पारण में सतपुतिया या झिंगनी की सब्जी जरूर बनाकर खाई जाती है। सतपुतिया की सब्जी का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है बल्कि यह सब्जी सेहत के लिहाज से भी यह बहुत फायदेमंद मानी जाती है। जितिया व्रत में खाई जाने वाली सतपुतिया की सब्जी तोरी की सब्जी की तरह होती है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व बदलते मौसम में कई बीमारियों और संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं सतपुतिया का नियमित सेवन सेहत को क्या फायदे देता है।
सतपुतिया की सब्जी खाने के फायदे
डायबिटीज कंट्रोल रखती है सतपुतिया
डायबिटीज के रोगियों के लिए सतपुतिया की सब्जी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सतपुतिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके इंसुलिन लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। सतपुतिया में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होने की वजह से भी ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
वेट लॉस
अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं तो सतपुतिया का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। सतपुतिया में लो कैलोरी और हाई फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। वेट लॉस के लिए सतपुतिया की सब्जी की जगह इसके जूस का सेवन करें।
हेल्दी हार्ट
सतपुतिया की सब्जी में पोटेशियम और आयरन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करके हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम करते हैं। यही वजह है कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सतपुतिया की सब्जी खाने की सलाह दी जाती है।
बेहतर पाचन
सतपुतिया में मौजूद हाई फाइबर मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। अगर आपको कब्ज, पेट दर्द और ब्लोटिंग जैसी पाचन से जुड़ी समस्या रहती है तो हफ्ते में 2 बार सतपुतिया की सब्जी जरूर खाएं।
स्ट्रांग इम्यूनिटी
सतपुतिया में मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर संक्रमण और बीमारियों के खतरे का कम करने में भी मदद करते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




