
80% हार्ट अटैक के पीछे सुबह की ये 1 आदत होती है जिम्मेदार, जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया
जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने अपनी रिसर्च में पाया कि 80% हार्ट अटैक सुबह की 1 आदत से शुरू होते हैं। ये आदत इतनी सामान्य है कि ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर इसे दोहराते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
हार्ट संबंधी बीमारियां आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। कभी 60 के बाद होने वाला हार्ट अटैक आज 20-30 की उम्र वाले युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर मामलों में इसके पीछे की वजह असल में हमारा खानपान और ओवरऑल लाइफस्टाइल ही है। कई बार तो रोजमर्रा की बेहद छोटी-छोटी आदतें ही हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन जाती हैं। डॉ श्रेया गर्ग एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं एक जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने अपनी रिसर्च में पाया कि 80% हार्ट अटैक सुबह की 1 आदत से शुरू होते हैं। ये आदत इतनी सामान्य है कि ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर इसे दोहराते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
22 साल की रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात
डॉ श्रेया के मुताबिक, जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने करीब 22 सालों तक ऐसे मरीजों पर रिसर्च की, जो पेपर पर पूरी तरह फिट थे। इनका वजन सामान्य था, ये स्मोकिंग नहीं करते थे और हार्ट अटैक की कोई फैमिली हिस्ट्री भी नहीं थी। इसके बावजूद भी 40 से 50 की उम्र के बीच इन मरीजों को हार्ट अटैक का सामना करना पड़ा। दरअसल इन सभी मरीजों में एक चीज कॉमन पाई गई, वो ये थी कि ये सभी अपने दिन की शुरुआत ही 'स्ट्रेस मोड' में करते थे। यानी जैसे ही आंख खुली, शरीर तुरंत एक्टिव मोड में चला गया। ये आदत धीरे धीरे दिल पर भारी पड़ने लगी।
सुबह को जल्दी खड़े होना बन सकता है खतरा
डॉक्टर बताती हैं कि सबसे बड़ी गलती है सुबह आंख खुलते ही तुरंत खड़े हो जाना। ज्यादातर लोग ये गलती रोजाना दोहराते है। दरअसल दिक्कत ये है कि उनका दिमाग तो उठ जाता है लेकिन शरीर उस वक्त तक नहीं उठ पाता, जिसका खामियाजा दिल को भुगतना पड़ता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ने लगता है, स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है और ब्लड वेसल्स संकुचित होने लगती हैं। युवा दिल के लिए ये एक तरह का स्ट्रेस होता है और वहीं बुजुर्ग दिल के लिए किसी खतरे से कम नहीं होता है।

सुबह के 60 सेकेंड तय करते हैं आगे के 24 घंटे
रिसर्च में कार्डियोलॉजिस्ट ने पाया कि सुबह के शुरुआती 60 सेकेंड आपके दिल के लिए बाकी के 24 घंटे डिसाइड करते हैं। अगर आप लेटने के बाद अचानक उठकर खड़े हो जाते हैं, तो आपका पूरा सिस्टम पैनिक कर जाता है। आपको लग रहा होता है कि आप उठ रहे हैं, वहीं आपकी बॉडी को महसूस होता है कि कोई अटैक हो रहा है।
फिर सुबह उठने का सही तरीका क्या है?
डॉ श्रेया बताती हैं कि जापानी अस्पतालों में सुबह उठने का थोड़ा अलग तरीका फॉलो किया जाता है। इसके मुताबिक आपको सुबह उठते ही खड़े नहीं हो जाना है, बल्कि कुछ देर ऐसे ही लेटे रहना है। धीरे-धीरे 4 बार छोटी सांस लें, फिर सिर झुकाकर बैठ जाएं और लगभग 10 सेकेंड ऐसे ही रहें। इसके बाद कहीं जा कर खड़े हों। इस छोटी सी आदत से शरीर को एडजस्ट होने का समय मिलता है और अचानक हार्ट पर दवाब नहीं पड़ता।
30 दिनों बाद ही मरीजों में हुए ये बदलाव
डॉक्टर कहती हैं कि इस तरह से अपने दिन की शुरुआत करने पर मरीजों में काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिले। जैसे सुबह कोर्टिसोल हार्मोन का 35% कम बढ़ना, नसों पर 52% कम दबाव होना, एनर्जी लेवल बेहतर होना और दिल की घबराहट कम होना। कुछ लोगों में तो छाती में होने वाला दबाव भी बिल्कुल ना के बराबर हो गया। इसके लिए किसी दवा या डिवाइस का सहारा नहीं लिया गया। सिर्फ ये छोटी सी आदत थी, जिससे बॉडी में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिले।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




