क्या आपकी स्टील की पानी की बोतल सेहत में घोल रही है जहर ? फोर्टिस डॉक्टर ने बताई सावधानियां
सेहतमंद बने रहने के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलों की असलियत और इन दावों के पीछे के खोखलेपन को समझना आज के दौर में बेहद जरूरी है। जिसके लिए हमनें बात की फोर्टिस गुड़गांव के आंतरिक चिकित्सक डॉ. सतीश कौल से।

क्या आपकी पसंदीदा स्टील की बोतल वास्तव में एक 'साइलेंट किलर' है, या यह केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने का एक नया पैंतरा है? हाल के दिनों में वायरल हुए एक भ्रामक वीडियो ने लाखों लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है, जिससे एक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प को 'जहर' के रूप में पेश किया जा रहा है। यह 'फियर-मोंगरिंग' (डर फैलाना) का एक क्लासिक उदाहरण है, जहां वैज्ञानिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर और आधी-अधूरी सच्चाई के साथ परोसा जाता है ताकि आपकी सेहत के प्रति आपकी सतर्कता का गलत फायदा उठाया जा सके। सेहतमंद बने रहने के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलों की असलियत और इन दावों के पीछे के खोखलेपन को समझना आज के दौर में बेहद जरूरी है। जिसके लिए हमनें बात की फोर्टिस गुड़गांव के आंतरिक चिकित्सक डॉ. सतीश कौल से।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डॉ. सतीश कौल कहते हैं कि प्लास्टिक की बोतलों के विकल्प के रूप में स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलों का उपयोग सुरक्षित और टिकाऊ माना जाता है, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या इनका नियमित उपयोग स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। तो इसके लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अच्छी गुणवत्ता वाले फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील (जैसे 304 या 316 ग्रेड) से बनी बोतलें सामान्यतः स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। इनसे पानी में किसी तरह के हानिकारक रसायन के मिलने की संभावना बहुत कम बनी रहती है, जो कि प्लास्टिक की बोतलों में एक चिंता का विषय हो सकता है। यही कारण है कि कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी प्लास्टिक की तुलना में स्टील की बोतलों को बेहतर विकल्प मानते हैं।
स्टील की बोतल यूज करते समय बरतें ये सावधानियां
हालांकि, स्टील के बर्तनों को सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है। बावजूद इसके कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है। यदि बोतल की गुणवत्ता अच्छी नहीं है या उसमें धातुओं का अनुपात मानक के अनुसार नहीं है, तो लंबे समय में धातु के सूक्ष्म कण पानी में घुलने की संभावना हो सकती है। विशेष रूप से बहुत सस्ते या बिना प्रमाण वाले उत्पादों में यह जोखिम थोड़ा बढ़ जाता है। इसके अलावा, यदि बोतल की अंदरूनी सतह पर खरोंच या जंग लग जाए तो उसे बदल देना बेहतर रहता है।
स्वच्छता- स्टील की बोतलों को यूज करते समय एक और महत्वपूर्ण पहलू स्वच्छता का भी सामने आता है। कई लोग स्टील की बोतलें लंबे समय तक बिना अच्छी तरह साफ किए उपयोग करते रहते हैं। जिसकी वजह से बोतल के अंदर बैक्टीरिया या फफूंदी पनप सकती है, खासकर तब जब उसमें पानी के अलावा जूस, शरबत या अन्य पेय पदार्थ रखे जाएं। इसलिए बोतल को रोजाना गर्म पानी और हल्के साबुन से साफ करना और समय-समय पर अच्छी तरह सुखाना जरूरी है।
स्वाद में बदलाव- कुछ लोग स्टील की बोतलों में अत्यधिक अम्लीय पेय जैसे नींबू पानी या सिरका आधारित पेय लंबे समय तक रखते हैं। सामान्य परिस्थितियों में यह बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन कई घंटों तक ऐसे पेय रखने से धातु के स्वाद में बदलाव महसूस हो सकता है।
सलाह- अच्छी गुणवत्ता वाली स्टेनलेस स्टील की बोतलें रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुरक्षित मानी जाती हैं। सही ग्रेड का चयन, नियमित सफाई और बोतल की स्थिति पर ध्यान देना ही मुख्य सावधानियां हैं। यदि ये बुनियादी बातें ध्यान रखी जाएं, तो स्टील की बोतलें पानी पीने के लिए एक व्यावहारिक और अपेक्षाकृत सुरक्षित विकल्प हो सकती हैं।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


