प्रेग्नेंसी में तेज आवाज वाली मूवी देखना सही है या नहीं! क्या कहती हैं गायनेकोलॉजिस्ट?
प्रेग्नेंसी में मूवी देखना सुरक्षित है या नहीं, यह सवाल कई महिलाओं के मन में होता है। यहां जानें नागपुर की गायनेकोलॉजिस्ट Dr. Vaidehi Marathe की सलाह और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपनी लाइफ को जितना हो सके नॉर्मल तरीके से जीना चाहती हैं जिसमें मूवी देखना, बाहर घूमना और एंटरटेनमेंट शामिल होता है। लेकिन इसी के साथ कई छोटे-छोटे सवाल भी मन में आते हैं, जैसे क्या तेज आवाज वाली मूवी देखना सुरक्षित है या नहीं। खासकर थिएटर में होने वाला loud sound कई बार चिंता का कारण बन जाता है।
ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आप बिना डर के अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर सकें। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ सावधानियां रखकर आप मूवी देख सकती हैं। जरूरी है कि आप अपनी सुविधा, मानसिक शांति और शरीर के संकेतों को समझते हुए फैसला लें।
डॉक्टर क्या कहती हैं?
नागपुर की गायनेकोलॉजिस्ट Dr. Vaidehi Marathe के अनुसार, सामान्य तौर पर तेज आवाज वाली मूवी देखना पूरी तरह अनसेफ नहीं होता। गर्भ में बच्चा amniotic fluid से घिरा होता है जो बाहरी आवाज को काफी हद तक कम कर देता है। इसका मतलब है कि थिएटर का तेज साउंड सीधे उसी तीव्रता से बच्चे तक नहीं पहुंचता।
कितनी तेज आवाज सही है?
डॉक्टरों के अनुसार, बहुत लंबे समय तक या बार-बार बहुत तेज आवाज (लगभग 85 dB या उससे ज्यादा) में रहना अवॉइड करना चाहिए। हालांकि, कभी-कभार मूवी देखने से कोई साफ नुकसान साबित नहीं हुआ है।
क्या स्ट्रेस भी असर डालता है?
हां, यह बहुत जरूरी पॉइंट है। अगर आप कोई बहुत ज्यादा हिंसक या डरावनी फिल्म देख रही हैं और आपको डर या बेचैनी हो रही है, तो इसे अवॉइड करना बेहतर है। प्रेग्नेंसी में आपकी मानसिक स्थिति का सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है।
मूवी देखते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- थिएटर में मिडल या बैक सीट पर बैठें, ताकि स्पीकर से थोड़ी दूरी बनी रहे।
- अगर आवाज ज्यादा तेज लगे, तो बीच-बीच में ब्रेक लें।
- अपने शरीर के संकेतों को समझें- अगर असहज महसूस हो, तो तुरंत बाहर आ जाएं।
क्या कहती है रिसर्च?
रिसर्च के अनुसार, कभी-कभार तेज आवाज में रहना (जैसे मूवी देखना) बच्चे के लिए हानिकारक साबित नहीं हुआ है। लेकिन रोजाना बहुत ज्यादा शोर वाली जगहों (जैसे कॉन्सर्ट या फैक्ट्री) में रहना ठीक नहीं माना जाता।
नोट: प्रेग्नेंसी में आप मूवी का आनंद ले सकती हैं, लेकिन थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है। तेज आवाज और स्ट्रेस से बचें और हमेशा अपनी सुविधा और आराम को प्राथमिकता दें। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


