क्या पीरियड्स में होली खेल सकती हैं महिलाएं? गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताए सुरक्षित तरीके और सावधानियां!

Mar 03, 2026 03:03 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Holi 2026 Special: होली वाले दिन पीरियड्स हों तो कौन से प्रोडक्ट्स यूज करें और किन बातों का ध्यान रखें, ताकि होली को बढ़िया से एंजॉय कर पाएं। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ मिताली ने इससे जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स साझा की हैं, जो आपको ध्यान में जरूर रखनी चाहिए।

क्या पीरियड्स में होली खेल सकती हैं महिलाएं? गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताए सुरक्षित तरीके और सावधानियां!

होली का त्योहार खूब मौज-मस्ती और रंगों से भरा होता है। लेकिन प्रॉब्लम तब होती है जब इसी दौरान आपके पीरियड्स भी चल रहे हों। होली खेलते हुए ढेर सारे रंगों और पानी का इस्तेमाल होता है, जिससे हाइजीन इश्यू हो सकता है। ऐसे में सैनिटरी पैड यूज करना भी सेफ नहीं होता है क्योंकि अगर आप खूब मस्तीभरी होली खेलती हैं, तो रंगों भरा पानी एब्जॉर्ब करने का खतरा रहता है। इससे वैजाइनल इन्फेक्शन होने का रिस्क बढ़ सकता है। अब सवाल है कि होली वाले दिन पीरियड्स हों तो कौन से प्रोडक्ट्स यूज करें और किन बातों का ध्यान रखें, ताकि होली को बढ़िया से एंजॉय कर पाएं। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ मिताली ने इससे जुड़ी कुछ जरूरी टिप्स साझा की हैं, जो आपको ध्यान में जरूर रखनी चाहिए। आइए जानते हैं-

क्या पीरियड्स में होली खेलना सेफ है?

होली के आसपास पीरियड्स हो जाएं तो सबसे पहला सवाल यही रहता है कि क्या ऐसे में होली खेलना सेफ है। डॉ मिताली कहती हैं कि इसका जवाब आपको आपकी बॉडी बेहतर दे सकती है। अगर आप अच्छा महसूस कर रही हैं, तो जरूर होली खेलें। पीरियड्स कोई अशुद्ध चीज नहीं हैं और ना ही होली खेलने से कोई रिस्क होता है। आप फुल तरीके से होली एंजॉय कर सकती हैं, बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें ताकि हाइजीन भी मेंटेन रहे और हेल्थ को कोई भी रिस्क ना हो।

होली खेलते हुए कौन से पीरियड प्रोडक्ट यूज करें

पीरियड्स में हाइजीन भी बनी रहे और कोई इश्यू ना हो, इसके लिए सही पीरियड प्रोडक्ट चूज करना जरूरी है। गाइनेकोलॉजिस्ट कहती हैं कि अगर आप बाहर देर तक खूब मस्तीभरी होली खेलने वाली हैं, जिसमें पानी का काफी इस्तेमाल होगा तो कपड़े के पैड, रीयूजेबल पीरियड अंडरवियर या नॉर्मल सैनिटरी पैड इस्तेमाल करने से बचें। इनकी जगह टैम्पॉन और मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन है। वहीं अगर आप थोड़ा बहुत ही भीगने वाली हैं, तो इनके अलावा पैड भी यूज कर सकती हैं।

वैजाइना में इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ा सकते हैं सिंथेटिक कलर

डॉ मिताली कहती हैं कि सही पीरियड प्रोडक्ट चुनना इसलिए जरूरी है क्योंकि होली पर इस्तेमाल किए जाने वाले सिंथेटिक कलर वैजाइनल इन्फेक्शन का रिस्क बढ़ा सकते हैं। इनमें लेड ऑक्साइड, मर्करी सल्फाइड, कॉपर सल्फेट और इंडस्ट्रियल डाई भर-भर के मौजूद होते हैं। पीरियड्स के दौरान वेजाइना के PH लेवल में बदलाव आता है, जिसकी वजह से इन्फेक्शन होने का रिस्क पहले से ही ज्यादा रहता है। वहीं सिंथेटिक कलर की वजह से ये और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

पीरियड्स में होली खेलते हुए इन बातों का भी ध्यान रखें

सही पीरियड प्रोडक्ट चुनने के अलावा कुछ छोटी-छोटी बातें और भी ध्यान रखें। सबसे पहले तो अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें। कोशिश करें कि सिंथेटिक रंगों की जगह नेचुरल ऑर्गेनिक रंगों का चुनाव किया जाए। वहीं आप पैड, टैम्पॉन या मेंस्ट्रुअल कप; जो भी पीरियड प्रोडक्ट यूज कर रहीं हैं उसे समय पर बदलना ना भूलें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।