क्या नहाने के तुरंत बाद AC में बैठना सेहत के लिए सुरक्षित होता है? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मियों में ठंडे पानी से नहाना और फिर एसी वाले कमरे में बैठ जाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन कई बार ऐसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि क्या नहाने के फौरन बाद AC में बैठना सुरक्षित होता है?

Is it safe to come in ac room right after bath

गर्मियों के मौसम में शायद ही कोई ऐसा होगा जो बिना नहाए रह सकता हो। तो वहीं कुछ लोगों को गर्मी इतनी ज्यादा लगती है कि उन्हें नहाने के फौरन बाद AC की हवा चाहिए होती है। लोग नहाने जाने से पहले ही कमरे में एसी ऑन कर देते हैं, जिससे कमरा बिल्कुल ठंडा हो जाए। ऐसे में नहाने के बाद चिल्ड कमरा मिलेगा और शरीर को गर्मी नहीं लगेगी लेकिन क्या ये आपकी सेहत के लिए सुरक्षित होता है। कई बार नहाने के दौरान शरीर का तापमान ऊपर-नीचे होता है और ऐसे में AC में बैठना इसे और बिगाड़ सकता है। इस बारे में हमने नोएडा सेक्टर 77 की फिजिशियन डॉक्टर स्वाति चौहान से बात की। उन्होंने बताया कि नहाने के बाद एसी में बैठना सभी के लिए सेफ नहीं है और इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, चलिए इनके बारे में जानते हैं।

नहाने के दौरान बदलता है शरीर का तापमान

डॉक्टर के मुताबिक, गर्मियों में अक्सर शरीर का तापमान गर्म रहता है और ठंडे पानी से नहाने पर ये अचानक से कम हो जाता है। मतलब शरीर एकदम से ठंडा हो जाता है। इसलिए बहुत ज्यादा ठंडे या गर्म पानी से नहाने के लिए मना किया जाता है, जिससे आपके बॉडी टेंपरेचर पर ज्यादा फर्क न पड़े।

क्या नहाने के तुरंत बाद AC में रहना सेफ होता है?

AC में बैठने से क्या होता है

अगर आप नहाने के फौरन बाद एसी से चिल्ड कमरे में आ जाते हैं या फिर एयर कंडीशनर में ही बैठ जाते हैं, तो इससे आपके शरीर के तापमान पर सीधा असर होता है। साथ ही कुछ और भी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। डॉक्टर ने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि सभी के साथ ये परेशानियां हों लेकिन कुछ लोगों का शरीर एकदम से ठंड को अब्जॉर्ब नहीं कर पाता और उन्हें कुछ दिक्कतें होती हैं।

आंखों में सूखापन

नहाने के तुरंत बाद एसी में बैठने से आंखां में ड्राइनेस की समस्या हो सकती है। ड्राईनेस के कारण आंखों में लालिमा, खुजली या कभी-कभी दर्द हो सकता है। जिन लोगों को एक्जिमा और रोजेशिया की शिकायत होती है, उनकी ये समस्या ट्रिगर हो सकती है।

सांस लेने में परेशानी

अगर आपको जल्दी सर्दी-खांसी हो जाती है, तो नहाने के तुरंत बाद एसी में आपको नहीं बैठना चाहिए। इससे आपको सर्दी-जुकाम या फिर खांसी की समस्या हो सकती है। साथ ही सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। नाक बंद भी हो सकती है।

डिहाइड्रेशन की समस्या

कमरे में जब एसी चलता है, तो वहां की हवा ड्राई हो जाती है। नहाने के दौरान आपका शरीर भी डिहाइड्रेट रहता है, ऐसे में तुरंत एसी वाले कमरे में आना आपके शरीर पानी की कमी को बढ़ा देगा। अगर आप कमरे में आकर फौरन पानी पीते हैं, तब भी डिहाइड्रेशन की समस्या रहेगी।

सिरदर्द होगा ट्रिगर

नहाने के फौरन बाद आप एसी वाले रूम में आते या बैठते हैं, तो आपका सिरदर्द भी ट्रिगर हो सकता है। कई लोगों को अचानर चक्कर भी आते हैं। दोनों ही चीजें सेहत के लिए सही नहीं है।

AC में सिरदर्द क्यों होता है

क्या करना चाहिए

नहाने के फौरन बाद एसी वाले रूम में न जाएं और बैठें। पहले अपने शरीर का तापमान सामान्य होने दें, फिर आप AC में बैठ सकते है। नहाने के फौरन बाद पानी भी नहीं पीना चाहिए, थोड़ा रुककर पानी पीना सही रहेगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।