डाइजेस्टिव बिस्कुट है धीमा जहर! हेल्दी समझकर खा रहे तो सुन लें डॉक्टर की बात
Digestive Biscuits slow poison: डाइजेस्टिव बिस्कुट को हमेशा खाते हैं तो ये शरीर के लिए धीमा जहर का काम करता है। ज्यादातर हार्ट और डायबिटीक पेशेंट इसे खाते हैं जबकि ये ऐसी बीमारियों में और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इसमे फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जानें डाइजेस्टिव बिस्कुट की सच्चाई…

मार्केट में आजकल स्नैक्स के कई सारे हेल्दी ऑल्टरनेटिव्स मिल जाते हैं। जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसी लिस्ट में शामिल है डाइजेस्टिव बिस्कुट्स। जिसे डायबिटिक पेशेंट से लेकर हेल्थ के प्रति जागरुक लोग अक्सर खाते हुए मिल जाते हैं। उन्हें लगता है कि चाय के साथ कुछ हेल्दी लेना है तो डाइजेस्टिव बिस्कुट परफेक्ट हैं। वो इसे हेल्दी समझकर खाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट के अलावा हार्ट के डॉक्टर बिमल झाजर ने बताया कि ये डाइजेस्टिव बिस्कुट नॉर्मल बिस्कुट के जितना ही शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। भले ही ये क्रीम बिस्कुट और वेफर से अच्छे हों लेकिन इन्हें लगातार हेल्दी समझकर खाना इसे धीमे जहर की कैटेगरी में रखता है। जिसे लोग हेल्दी समझकर खाते हैं और ये हार्ट के पेशेंट को बढ़ाता है। जानें डाइजेस्टिव बिस्कुट की क्या है सच्चाई?
डाइजेस्टिव बिस्कुट हेल्दी है या नहीं?
डॉक्टर का कहना है कि मार्केट में मिलने वाले डाइजेस्टिव बिस्कुट किसी भी साधारण बिस्कुट के जैसे ही प्रोसेस्ड फूड होते हैं। जो रिफाइंड फ्लो यानी मैदा, रिफाइंड शुगर और अनहेल्दी वेजिटेबल ऑयल या फैट से भरे होते हैं। ये आपके डाइजेशन को सही रखने में कोई मदद नहीं करते और ना ही इसमे पर्याप्त फाइबर होता है।
क्या डाइट के लिए खाना है सही
अगर आप डाइट फ्रेंडली फूड्स खाना चाहते हैं तो इस तरह के डाइजेस्टिव बिस्कुट को खाने से पहले इनके पैक के लेबल को पलटकर इसमे पड़े इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट को जरूर देखें। ज्यादातर डाइजेस्टिव बिस्कुट डाइट फ्रेंडली नहीं होते हैं।
फैट की ज्यादा मात्रा
डॉक्टर ने उदाहरण देकर समझाया कि अगर आप 2 बिस्कुट खाते हैं तो उनका वजन करीब 30-40 ग्राम वजन होगा। इन दो बिस्कुट में 140-180 कैलोरी होती है। वहीं 20 ग्राम कार्ब्स और 7 ग्राम के करीब फैट होता है। मतलब कि 30 ग्राम डाइजेस्टिव बिस्कुट में करीब 21 प्रतिशत फैट होता है। मात्र 2 ग्राम फाइबर और 2 ग्राम प्रोटीन होता है। इसका मतलब है कि हेल्दी स्नैक्स के नाम पर बिक रहे डाइजेस्टिव बिस्कुट में बहुत ज्यादा मात्रा में फैट और कार्ब्स होते हैं। वहीं फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ना के बराबर होती है। जिसकी वजह से अगर आप डाइजेस्टिव और डाइट वाले बिस्कुट खाते हैं तो इसके पैक को पलटकर अंदर लिखे इंग्रीडिएट्स को पढ़कर ही खाने के लिए डिसाइड करें। हर दिन डाइजेस्टिव बिस्कुट को खाना एक तरह से प्रोसेस्ड पैकेज्ड फूड को खाना ही है, जो आपकी सेहत के लिए हार्मफुल है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


