प्रेग्नेंसी में जिम करना सेफ है या नहीं? गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. वैदेही मराठे ने तोड़ा बड़ा मिथ

Feb 14, 2026 10:27 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज को लेकर महिलाओं के मन में कई सवाल होते हैं। क्या जिम जाना सुरक्षित है या नहीं? नागपुर की गायनेकोलॉजिस्ट Dr Vaidehi Marathe इस आम मिथ को तोड़ते हुए सही जानकारी देती हैं।

प्रेग्नेंसी में जिम करना सेफ है या नहीं? गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. वैदेही मराठे ने तोड़ा बड़ा मिथ

प्रेग्नेंसी में जिम को लेकर सबसे बड़ा मिथ

अक्सर माना जाता है कि गर्भावस्था के दौरान जिम या वर्कआउट करना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। यही वजह है कि कई महिलाएं प्रेग्नेंसी की शुरुआत होते ही फिजिकल एक्टिविटी पूरी तरह बंद कर देती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सोच पूरी तरह सही नहीं है।

गायनेकोलॉजिस्ट क्या कहती हैं?

नागपुर की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. वैदेही मराठे के अनुसार, सही गाइडेंस और सावधानियों के साथ की गई एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी में ना केवल सुरक्षित होती है, बल्कि मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद भी होती है। वह बताती हैं कि प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसमें शरीर को मूवमेंट की जरूरत होती है।

प्रेग्नेंसी में जिम करने के फायदे

डॉ. वैदेही के अनुसार, रेगुलर प्रीनेटल वर्कआउट से कई शारीरिक और मानसिक फायदे मिलते हैं:

  • पीठ दर्द और कमर दर्द में कमी
  • शरीर की पॉश्चर में सुधार
  • एनर्जी लेवल बेहतर होना
  • हेल्दी वेट गेन में मदद
  • डिलीवरी के दौरान शरीर की सहनशक्ति बढ़ना
  • पोस्ट-डिलीवरी रिकवरी आसान होना

वह यह भी कहती हैं कि जो महिलाएं पहले से एक्सरसाइज करती आ रही हैं, वे प्रेग्नेंसी में भी एक्सपर्ट की निगरानी में इसे जारी रख सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में जिम करते समय जरूरी सावधानियां

हालांकि जिम पूरी तरह बैन नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

  1. सबसे पहले अपने गायनेकोलॉजिस्ट से अनुमति लें।
  2. सर्टिफाइड प्रीनेटल ट्रेनर की देखरेख में ही वर्कआउट करें।
  3. हैवी वेट लिफ्टिंग और हाई-इंपैक्ट एक्सरसाइज से बचें।
  4. ब्रीदिंग, पॉश्चर और कोर स्टेबिलिटी पर फोकस करें।
  5. शरीर को हाइड्रेट रखें और थकान या चक्कर आने पर तुरंत रुक जाएं।

हर प्रेग्नेंसी होती है अलग!

डॉ. वैदेही मराठे इस बात पर जोर देती हैं कि हर महिला की प्रेग्नेंसी अलग होती है। किसी के लिए जो एक्सरसाइज सही है, वह दूसरी के लिए जरूरी नहीं कि उतनी ही सुरक्षित हो। इसलिए शरीर के सिग्नल को समझना और खुद पर अनावश्यक दबाव ना डालना सबसे जरूरी है।

एक्सपर्ट की सलाह

  • उनका साफ कहना है कि 'मूवमेंट मेडिसिन है, लेकिन तभी जब सही तरीके और सही समय पर की जाए।' बिना सलाह के खुद से नए वर्कआउट ट्राई करना नुकसानदायक हो सकता है।
  • प्रेग्नेंसी में जिम करना पूरी तरह गलत नहीं है। सही मेडिकल अप्रूवल, एक्सपर्ट गाइडेंस और सीमित वर्कआउट के साथ यह मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

नोट: यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।