Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थIs Daily Bathing in Winter actually Harmful? Fat loss coach Reveal the Truth
सर्दियों में रोज नहीं, हफ्ते में सिर्फ इतनी बार नहाना चाहिए! फैट लॉस कोच ने बताई साइंस

सर्दियों में रोज नहीं, हफ्ते में सिर्फ इतनी बार नहाना चाहिए! फैट लॉस कोच ने बताई साइंस

संक्षेप:

आपने भी सुना होगा कि रोज नहाना जरूरी नहीं है। खासतौर से ठंड के मौसम में तो रोज नहाना फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। फैट लॉस कोच हर्षित राज ने इसी बारे में डीटेल से बताया है।

Dec 25, 2025 10:25 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में नहाना किसी जंग लड़ने से कम बिल्कुल नहीं लगता। उसपर भी अगर रोज सुबह उठकर नहाने की बात हो, तो फिर तो ये टॉर्चर वाली बात है। खैर, बच्चे तो अक्सर ठंड में नहाने से टाल-मटोल करते रहते हैं, तो वहीं ज्यादातर बड़े भी रोज नहाना नहीं चाहते। वैसे आपने भी कुछ लोगों के मुंह से सुना होगा कि रोज नहाना जरूरी नहीं है। खासतौर से ठंड के मौसम में तो रोज नहाना फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। अब सवाल है कि क्या ये वाकई साइंटिफिक बात है या फिर लोगों ने खुद को बचाने के लिए महज ये दावे बना दिए हैं? फैट लॉस कोच हर्षित राज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी बारे में डीटेल से बताया है। आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या वाकई ठंड में रोज नहीं नहाना चाहिए?

फैट लॉस कोच हर्षित कहते हैं कि ये बात बिल्कुल सही है कि सर्दियों के मौसम में रोजाना नहीं नहाना चाहिए। हाल ही में हुई एक स्टडी में ये सामने आया है कि सर्दियों में रोज नहीं नहाने से आपकी आयु 34% तक बढ़ सकती है। इस स्टडी के मुताबिक अगर आप रोज नहीं नहाते हैं तो ये आपकी स्किन हेल्थ के लिए बेहतर होता है और लाइफ स्पेन भी इंक्रीज होता है।

क्या है साइंटिफिक कारण?

इसके पीछे एक बड़ा ही सिंपल सा और साइंटिफिक कारण है। हर्षित कहते हैं कि रोजाना नहाने से, खासतौर से ठंड में मौसम में अगर आप डेली नहाते हैं तो ये आपकी स्किन के नेचुरल प्रोटेक्टिव ऑयल लेयर को धीरे-धीरे खत्म करने लगता है। ये वही लेयर होती है, जो स्किन को ड्राइनेस, इन्फेक्शन, उम्र से पहले बूढ़ा दिखने और खतरनाक बैक्टीरिया से बचाती है।

कितने दिन में नहाने की सलाह देते हैं एक्सपर्ट्स?

हर्षित बताते हैं कि डर्मेटोलॉजी में हुई रिसर्च के मुताबिक रोज नहाना जरूरी नहीं है और ना ही फायदेमंद है। अगर आप हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार नहा रहे हैं, तो इतना काफी है।

नहीं नहा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें

हालांकि अगर आप नहा नहीं रहे हैं, तो भी बेसिक साफ-सफाई का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। सेम कपड़ों को डेली ना पहनें, इन्हें बदलना काफी जरूरी है। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट्स और अंडरआर्म की सफाई का भी ध्यान रखें। स्किन ज्यादा ड्राई ना हो, इसके लिए मॉइश्चराइजर अपलाई करते रहें।

नहाने का सही तरीका क्या हो?

सर्दियों में नहाते समय बहुत से लोग ये गलती भी करते हैं कि वो नहाने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल कर लेते हैं। ये आपकी स्किन के लिए काफी डैमेजिंग होता है और नेचुरल ऑयल को रिमूव कर देता है। सबसे बेहतर है कि आप हल्के गुनगुने पानी में नहाएं। साथ ही माइल्ड साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।

ये भी पढ़ें:सर्दियों में सूज जाती हैं उंगलियां? डायटिशियन ने बताया कैसे मिलेगी राहत!
ये भी पढ़ें:चाय में गुड़, खांड या शहद, क्या डालना हेल्दी है? न्यूट्रिशन कोच ने किया टेस्ट!

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।