Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थIs back pain after a c section caused by anesthesia injection
क्या सी-सेक्शन आपरेशन के बाद हो रहे कमर दर्द का कारण एनस्थीसिया का इंजेक्शन होता है?

क्या सी-सेक्शन आपरेशन के बाद हो रहे कमर दर्द का कारण एनस्थीसिया का इंजेक्शन होता है?

संक्षेप: Why back pain after C-section: काफी सारी महिलाएं सी सेक्शन के बाद होने वाली डिलीवरी में कमर में दर्द की शिकायत करती हैं। इसका क्या कारण हैं और क्या इसके लिए एनेस्थीसिया का इंजेक्शन जिम्मेदार होता है। जानें कारण..

Thu, 16 Oct 2025 11:32 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

काफी सारी महिलाएं शिकायत करती हैं कि उन्हें आपरेशन से डिलीवरी के बाद लोअर बैक पेन की समस्या पैदा हुई है। जिसके लिए ज्यादातर लोग स्पाइन में लगने वाले एनस्थीसिया के इंजेक्शन को कारण मानते हैं। लेकिन क्या ये पूरी तरह सही है कि स्पाइनल एनेस्थीसिया के बाद लोअर बैक पेन होता है। इस बारे में नेशनल सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन में छपी स्टडी में कुछ बातों का जिक्र किया गया है। जिससे इस बारे में पता लगाने की कोशिश की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्टडी में सामने आई ये बात

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में स्टडी छपी है। जिसमे सी सेक्शन के बाद होने वाले लोअर बैक पेन को पूरी तरह से एनेस्थिसिया का कारण नहीं माना गया है। हालांकि स्पाइन में लगने वाली एनेस्थिसिया की वजह से पीठ में दर्द काफी सारी महिलाओं को परेशान करता है। जिसके लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं

स्पाइनल एनेस्थीसिया के बाद बैक पेन के कारण

  • कमर के टिश्यू और मसल्स में सुई की वजह से चोट लगना
  • अगर इंजेक्शन लगाने के कई प्रयास किये जाते हैं तो इससे भी दर्द होता है।
  • अगर ऑपरेशन का प्रोसेस लंबा और स्ट्रेसफुल होता है।
  • प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने, गलत पोश्चर में बैठने और मसल्स के ढीले होने से कमर में दर्द।
  • किन महिलाओं को एनेस्थिसिया के बाद कमर दर्द का खतरा ज्यादा रहता है
  • जिन महिलाओं को पहले से ही पीठ या कमर में दर्द की शिकायत रहती हैं।
  • प्रेग्नेंसी के टाइम और बाद में ज्यादा वजन बढ़ने से भी लोअर बैक पेन के बढ़ने के चांस रहते हैं।

कमर में दर्द को रोकने का उपाय

  • आराम करना जरूरी होता है।
  • ज्यादा वजन उठाकर ना चलें
  • हल्की एक्सरसाइज जरूरी होती है।
  • सर्जरी के बाद एक्टिव रहना जरूरी है।
  • गर्म सिंकाई करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द में आराम मिलता है।
  • आपरेशन के बाद सही पोश्चर में बैठने की कोशिश करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।