
International Yoga Day 2024 : 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योगा डे, जानें इस दिन का महत्व और थीम
संक्षेप: International Yoga Day 2024: दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 2015 में की गई थी। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
International Yoga Day 2024: दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 2015 में की गई थी।योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति प्रदान करता है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। इसकी शुरुआत 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखने के साथ की थी। जिसके बाद से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाया जाने लगा है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास-
27 सितंबर 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद हर साल दुनियाभर में 21 जून को योग दिवस मनाने की घोषणा कर दी गई। बता दें, इसके बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में मनाया गया था। जिसमें लाखों लोगों ने दुनियाभर में एक साथ योगाभ्यास किया था।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व-
योग दिवस मनाने के लिए 21 जून की तारीख को एक खास वजह से चुना गया है। दरअसल 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। ये दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश करता है। इस दिन को योग और अध्यात्म के लिए बेहद खास माना जाता है।
इंटरनेशनल योग डे 2024 की थीम-
योगा डे मनाने के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है। साल 2024 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' रखी गई है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




