Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थinternational mens day 2025 why famous Cardiologist says early lifestyle changes can prevent major heart complications
लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 शुरुआती बदलाव, पुरुषों में रोक सकते हैं हृदय संबंधी रोगों का बड़ा खतरा

लाइफस्टाइल से जुड़े ये 5 शुरुआती बदलाव, पुरुषों में रोक सकते हैं हृदय संबंधी रोगों का बड़ा खतरा

संक्षेप:

International Men's Day 2025 : दिल की बीमारी एकदम से नहीं होती, ये सालों में धीरे-धीरे बनती है। खराब डाइट, एक्सरसाइज की कमी, स्ट्रेस, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा, ये सब धीरे-धीरे दिल पर असर डालते हैं। अगर समय रहते कुछ आदतें सुधार ली जाएं, तो इस नुकसान की रफ्तार को रोका जा सकता है।

Nov 19, 2025 04:43 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

International Men's Day 2025 : आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 मनाया जा रहा है। यह खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य समाज में पुरुषों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान जताना, उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। आज पुरुषों में हृदय रोग (दिल की बीमारी) एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनकर उभर रहा है, जहां लगभग हर तीन में से एक पुरुष को इसका खतरा बना हुआ होता है, और यह पुरुषों में मृत्यु का प्रमुख कारण में से भी एक है। भले ही दिल की बीमारियां दुनिया भर में मौत और बीमारी की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि इनमें से कई समस्याएं ऐसी हैं, जिन्हें सही समय पर लाइफस्टाइल में बदलाव करके रोका जा सकता हैं। सीके बिड़ला अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव कुमार गुप्ता कहते हैं कि अपनी 20, 30 या 40 साल की उम्र में लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करने से आगे चलकर गंभीर हार्ट प्रॉब्लम्स का रिस्क काफी कम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल की बीमारी एकदम से नहीं होती, ये सालों में धीरे-धीरे बनती है। खराब डाइट, एक्सरसाइज की कमी, स्ट्रेस, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल और मोटापा, ये सब धीरे-धीरे दिल पर असर डालते हैं। अगर समय रहते कुछ आदतें सुधार ली जाएं, तो इस नुकसान की रफ्तार को रोका जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

1. प्लाक जमाव (Atherosclerosis) को रोकने में मदद

धमनियों में प्लाक जमना किशोरावस्था या युवावस्था से ही शुरू हो जाता है। कम उम्र से ही संतुलित डाइट, एक्टिव लाइफस्टाइल और वजन कंट्रोल में रखकर प्लाक बनने की प्रक्रिया को धीमा या उल्टा भी किया जा सकता है। इससे खून आसानी से दिल और शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचता है।

2. नियमित एक्सरसाइज का जबरदस्त फायदा

एक्सरसाइज करने से खून के प्रवाह में सुधार होता है, दिल की मांसपेशियां मजबूत बनती है, बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। जो लोग बचपन या युवा उम्र से ही रोज चलना-फिरना, योग, जॉगिंग या खेल-कूद की आदत अपना लेते हैं, उनका दिल पूरी जिंदगी बेहतर तरीके से काम करता है। जल्दी शुरू की गई ये आदतें जिंदगी भर बनी रहती हैं।

3. खाने-पीने की आदतें दिल की सेहत तय करती हैं

ज्यादा नमक, चीनी और खराब फैट वाला खाना दिल पर दबाव बढ़ाता है। समय के साथ ये आदतें बीपी, डायबिटीज और मोटापा बढ़ाती हैं। वहीं फल, सब्जियां, होल ग्रेन, हेल्दी फैट और लीन प्रोटीन वाला खाना दिल को मजबूत बनाता है। शुरुआत से ही सही डाइट लेने से बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

4. स्ट्रेस कंट्रोल करना जरूरी

लगातार तनाव से हार्मोन बदल जाते हैं, दिल की धड़कन बढ़ती है और बीपी ऊपर जाता है। अगर कम उम्र से ही माइंडफुलनेस, मेडिटेशन, गहरी सांसें, या कोई शौक अपनाया जाए, तो लंबे समय तक दिल पर तनाव नहीं पड़ता है।

5. बड़ी बीमारियां आने से पहले ही रुक जाती हैं

हाई बीपी, डायबिटीज और मोटापा, ये तीनों मिलकर दिल की बीमारी का बड़ा कारण बनते हैं। लेकिन अगर आदतें समय रहते ठीक कर ली जाएं, तो इन बीमारियों को रोकना या देर से आना दोनों ही संभव है। इससे दिल के दौरे, स्ट्रोक और हार्ट फेल होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

सलाह

शुरुआती लाइफस्टाइल बदलाव लंबे समय की दिल की सेहत में निवेश जैसा है। छोटी-छोटी आदतें, जैसे सही खाना, रोज़ाना एक्टिव रहना, स्ट्रेस कम करना और वजन कंट्रोल, आगे चलकर बड़ी हार्ट प्रॉब्लम्स से बचा सकती हैं और जिंदगी को ज्यादा हेल्दी और एक्टिव बना सकती हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।