
International Men’s Day 2025: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस, क्या है इसका इतिहास और थीम
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 हमें मौका देता है कि हम उन 'रियल हीरोज' के पॉजिटिव रोल को पहचानें, जो हमारे चारों ओर पिता, भाई, पति या फिर दोस्त के रूप में हैं। आइए, जानते हैं आखिर कब और कैसे हुई थी इस खास दिन की शुरुआत और क्या है साल 2025 की इस दिन को मनाने के लिए नई थीम।
दुनियाभर में हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 (International Men's Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन सिर्फ पुरुषों के योगदान को सराहने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, जिम्मेदारियों और जेंडर इक्विटी जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का भी जरिया है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस हमें मौका देता है कि हम उन 'रियल हीरोज' के पॉजिटिव रोल को पहचानें, जो हमारे चारों ओर पिता, भाई, पति या फिर दोस्त के रूप में हैं। आइए, जानते हैं आखिर कब और कैसे हुई थी इस खास दिन की शुरुआत और क्या है साल 2025 की इस दिन को मनाने के लिए नई थीम।

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास
इंटरनेशनल मेन्स डे 2025 की शुरुआत 1992 में थॉमस ओस्टर द्वारा हुई थी, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे 1999 में ट्रिनिडाड और टोबैगो में मनाया गया था। यही वह साल था जब त्रिनिदाद एंड टोबैगो के प्रोफेसर डॉ. जेरेमिया फादर ने 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेन्स डे 2025 के रूप में मनाने पर जोर दिया था। कहा जाता है कि यह तारीख चुनने के पीछे उनके पिता असल वजह थे, जिन्होंने समाज में एक अलग योगदान दिया था। बाद में इस विचार को UNESCO और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला, जिसके बाद 19 नवंबर को दुनिया के कई देशों में पुरुष दिवस मनाया जाने लगा।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व
भले ही अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है, लेकिन आज यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक अवसर बन चुका है जिसका उद्देश्य सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल को पहचान देना और समाज में उनकी भूमिका को सराहना है। अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पुरुषों को अपनी अनकही भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर बात करने का मंच देता है और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है ताकि उन्हें विकास के समान अवसर मिल सकें।
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस 2025 की थीम
हर साल अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस को मनाने के लिए एक नई थीम रखी जाती है। बता दें, इस साल की थीम का नाम है-'Celebrating Men and Boys' (पुरुषों और लड़कों का उत्सव)। इसका मुख्य उद्देश्य सभी के लिए एक समावेशी माहौल बनाना है, जिसे देश, समुदाय और संस्थाएं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




