हिचकी रुकने का नाम नहीं ले रही? ये 5 आसान तरीके दिला सकते हैं तुरंत राहत
Remedies to stop Hichki: अचानक शुरू हुई हिचकी कई बार लोगों के सामने शर्मिंदगी और परेशानी दोनों का कारण बन जाती है। अगर आपकी हिचकी भी जल्दी बंद नहीं होती, तो कुछ आसान घरेलू उपाय तुरंत राहत दिला सकते हैं।

कभी किसी जरूरी मीटिंग में, कभी दोस्तों के बीच और कभी रात को सोते समय अचानक शुरू हुई हिचकी अच्छे-खासे मूड का मजा खराब कर सकती है। शुरुआत में तो लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन जब हिचकी लगातार आने लगे तो बोलना, खाना और यहां तक कि आराम करना भी मुश्किल हो जाता है। कई लोगों का मानना है कि हिचकी आने का मतलब 'कोई उन्हें याद कर रहा है' होता है लेकिन इसके पीछे असली वजह कुछ और होती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, जल्दी-जल्दी खाना, ज्यादा मसालेदार भोजन, ठंडे पेय या अचानक भावनात्मक बदलाव हिचकी की वजह बन सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय हिचकी को कुछ ही मिनटों में शांत करने में मदद कर सकते हैं।
आखिर हिचकी आती क्यों है?
हिचकी तब आती है जब सांस लेने में मदद करने वाली डायफ्राम नाम की मांसपेशी अचानक सिकुड़ जाती है। इसके बाद गले का हिस्सा तेजी से बंद होता है और 'हिक' जैसी आवाज सुनाई देने लगती है। ज्यादातर मामलों में यह कुछ मिनटों में अपने आप ठीक हो जाती है, लेकिन कभी-कभी ज्यादा देर तक भी रह सकती है।
1. ठंडा पानी धीरे-धीरे पिएं
हिचकी शुरू होते ही जल्दबाजी में पानी पीने की बजाय धीरे-धीरे छोटे घूंट लें। ठंडा पानी गले और नसों को शांत करने में मदद कर सकता है, जिससे हिचकी रुकने की संभावना बढ़ जाती है।
2. एक चम्मच शहद खाएं
शहद का मीठा और गाढ़ा स्वाद गले की नसों को अलग तरह का संकेत भेज सकता है। इसी वजह से कई लोगों को शहद खाने के बाद हिचकी से राहत महसूस होती है।
3. थोड़ा-सा चीनी खाएं
एक चम्मच चीनी मुंह में रखकर धीरे-धीरे निगलना भी एक पुराना घरेलू उपाय माना जाता है। चीनी का दानेदार रूप गले की नसों को सक्रिय करता है और हिचकी की गति को रोकने में मदद कर सकता है।
4. घुटनों को सीने से लगाएं
आराम से बैठ जाएं और दोनों घुटनों को कुछ सेकंड के लिए सीने की तरफ खींचें। इससे पेट और डायफ्राम पर हल्का दबाव पड़ता है, जो हिचकी को शांत करने में मदद कर सकता है।
5. कुछ सेकंड के लिए सांस रोकें
गहरी सांस लें और कुछ सेकंड तक रोककर रखें। इससे शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा थोड़ी बढ़ती है, जो डायफ्राम को सामान्य स्थिति में लाने में मदद कर सकती है।
हिचकी से बचने के लिए क्या करें?
- धीरे-धीरे खाना खाएं: जल्दी-जल्दी खाने से हिचकी की संभावना बढ़ती है।
- बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें: कुछ लोगों में मसालेदार भोजन हिचकी को बढ़ावा दे सकता है।
- एक बार में जरूरत से ज्यादा ना खाएं: पेट भरने से ज्यादा खाना भी परेशानी बढ़ा सकता है।
कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
अगर हिचकी कई घंटों या दिनों तक लगातार बनी रहे, बार-बार लौटकर आए या फिर खाने-पीने और नींद में परेशानी पैदा करे, तो विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

