
सर्दियों में हाइड्रेशन की कमी? ये सुपरफूड्स करेंगे गहराई से हाइड्रेट
संक्षेप:
सर्दियों में पानी की प्यास कम लगती है जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक हाइड्रेटिंग फूड्स आपकी बॉडी को नमी, ऊर्जा और पोषण देकर पूरे मौसम में स्वस्थ बनाए रखते हैं।
Nov 21, 2025 05:01 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Hydrating Foods in Winter: सर्दियों के मौसम में तापमान कम होने के कारण प्यास कम लगती है लेकिन शरीर को उतनी ही हाइड्रेशन की जरूरत रहती है जितनी गर्मियों में। ठंड में स्किन का ड्राई होना, होंठ फटना, थकान महसूस होना और इम्युनिटी कमजोर पड़ना- ये सब हल्का डिहाइड्रेशन भी बढ़ा सकता है। ऐसे में हाइड्रेटिंग फूड्स शरीर को सिर्फ नमी ही नहीं देते बल्कि विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट भी उपलब्ध कराते हैं। आइए जानते हैं वे फूड्स जिन्हें सर्दियों में जरूर शामिल करना चाहिए ताकि शरीर पूरे मौसम भर एक्टिव और हेल्दी रह सके।
- खीरा: खीरे में लगभग 95% पानी होता है जो सर्दियों में स्किन और बॉडी को अंदर से हाइड्रेट रखता है। इसे सलाद या स्मूदी के रूप में लें।
- संतरा और मौसमी: सिट्रस फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और ये विटामिन C से भरपूर होते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और स्किन की नमी को बनाए रखते हैं।
- गाजर: गाजर में पानी, फाइबर और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह स्किन को ग्लो भी देता है और शरीर में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
- नारियल पानी: सर्दियों में भी नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स पूरा करता है और बॉडी को रिफ्रेश रखता है। यह एक नेचुरल हाइड्रेशन ड्रिंक है।
- पालक: हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में पानी की मात्रा काफी होती है। पालक शरीर को आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन देकर एनेर्जी लेवल बढ़ाता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है।
- टमाटर: सर्दियों में टमाटर सूप या सलाद के रूप में खूब खाया जाता है। इसमें लाइकोपीन और पानी की अच्छी मात्रा होती है जो शरीर की नमी को बनाए रखती है।
- सूप और ब्रॉथ: वेजिटेबल सूप, चिकन ब्रॉथ या दाल का सूप- ये ना सिर्फ गर्माहट देते हैं बल्कि पानी की कमी को भी पूरा करते हैं।
- सेब: सेब में भी हाई-वॉटर कंटेंट होता है और यह फाइबर देकर लंबे समय तक हाइड्रेशन और एनर्जी बनाए रखता है।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaचार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




