वेजिटेरियन हैं तो कैसे पूरी होगी प्रोटीन की जरूरत? डॉक्टर साकेत गोयल ने बताया सटीक सॉल्यूशन
Protein intake solution in vegetarian people: शरीर को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए प्रोटीन का इनटेक सही होना चाहिए। लेकिन वेजियेरियन लोग प्रोटीन की कमी से अक्सर जूझते हैं। ऐसे में डॉक्टर साकेत ने वेजिटेरियन लोगों की डाइट में प्रोटीन की कमी को कैसे दूर करें? ये बताया है..

प्रोटीन की कमी शरीर को कमजोर बनाने लगती है। बॉडी में दर्द, थकान और कमजोरी के साथ ही प्रोटीन की कमी कई बीमारियों को भी पैदा करती है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तीस से पचास प्रतिशत लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। जिसे पूरा करने के लिए हर इंसान को प्रोटीन रिच डाइट को लेना जरूरी है। खासतौर पर एडल्ट को अपने वजन का 1.2 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन कंज्यूम करना चाहिए। मतलब ये है कि बढ़ती उम्र के साथ प्रोटीन की जरूरत शरीर को ज्यादा होती है। क्योंकि ये शरीर की मसल्स और बोन्स दोनों को इफेक्ट करता है। प्रोटीन के रिच सोर्स में पहला नाम अंडे और लीन मीट का आता है। लेकिन वेजिटेरियन लोगों की डाइट में प्रोटीन की कमी कैसे पूरी होगी। इस सवाल का जवाब दिया है डॉक्टर साकेत गोयल ने, जिन्होंने वीडियो शेयर कर बताया है कि किस तरह से वेजिटेरियन लोग अपनी डाइट में हर दिन कम से कम 80-100 ग्राम प्रोटीन कंज्यूम कर सकते हैं।
आमतौर पर हर वेजिटेरियन की डाइट होती है ऐसी
डॉक्टर साकेत गोयल ने बताया कि आमतौर पर वेजिटेरियन इंसान की डाइट में एक कटोरी दाल, दिनभर में 4 रोटी, एक कटोरी दही, एक गिलास दूध, 50 ग्राम पनीर खाते हैं। कुछ लोग बादाम और सीड्स भी खाते हैं। जिससे लगभग उनके पूरे दिन में 50-60 ग्राम प्रोटीन का इनटेक ही पूरा होता है। प्रोटीन को काउंट किया जाए तो दाल में 14 ग्राम प्रोटीन, रोटी में 8 ग्राम प्रोटीन,दही में 10 ग्राम, दूध में 10 ग्राम और पनीर में भी लगभग 10 ग्राम प्रोटीन होता है। वहीं साथ में बादाम या सीड्स से 5-7 ग्राम प्रोटीन और ऐड हो जाता है। वहीं अमरूद खाने से पांच ग्राम प्रोटीन और जुड़ जाता है। लेकिन टोटल प्रोटीन केवल 60-65 ग्राम ही हो पाता है।
डेली डाइट में प्रोटीन का इनटेक बढ़ाने के लिए डॉक्टर ने इन फूड्स को ऐड करने की सलाह दी
जिससे रोजाना के खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ सके।
- अपनी गेंहू की रोटी में चने का आटा या सोयाबीन को मिक्स करना स्टार्ट करें।
- रोजाना खाई जाने वाली दाल और दही की कटोरी को बड़ा कर लें। जिससे आप थोड़ी ज्यादा मात्रा में दाल और दही खा सकें।
- रागी के आटे को डाइट में शामिल करें। रागी में प्रति 100 ग्राम लगभग 7-10 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।
- प्रोटीन का इनटेक बढ़ाने के लिए बादाम और सीड्स की थोड़ी सी मात्रा ज्यादा कर सकते हैं।
- प्रोटीन का इनटेक पूरा करने के लिए व्हे प्रोटीन को भी ले सकते हैं। एक स्कूप व्हे प्रोटीन में करीब 20 ग्राम प्रोटीन एक साथ मिल जाता है। इन छोटे-छोटे तरीकों को अपनाकर अपनी डाइट में प्रोटीन के इनटेक को पूरा करें और हेल्दी रहें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


