बदलते सीजन में बच्चों को खांसी-जुकाम से कैसे बचाएं? Max हॉस्पिटल की डॉक्टर ने पेरेंट्स को दिए टिप्स

Feb 19, 2026 09:41 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बदलते मौसम में बच्चों को अक्सर सर्दी, जुकाम की समस्या हो जाती है और ऐसे में सिर्फ बच्चा ही नहीं पेरेंट्स भी परेशान होते हैं। जुकाम-खांसी जल्दी पीछा नहीं छोड़ते और दवाई बच्चे सही से खाते नहीं है। इसके लिए मैक्स अस्पताल की डॉक्टर विनिता ने कुछ टिप्स दिए हैं।

बदलते सीजन में बच्चों को खांसी-जुकाम से कैसे बचाएं? Max हॉस्पिटल की डॉक्टर ने पेरेंट्स को दिए टिप्स

बदलता मौसम हजार बीमारियों के साथ आता है। कभी सर्दी और तो कभी गर्मी बीमारियों की जड़ बन रहा है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सर्दी, जुकाम, खांसी जल्दी होती है और फिर बुखार आ जाता है। इस सीजन में बच्चों और बूढ़ों को सचेत रहने की ज्यादा जरूरत है। खासतौर पर छोटे बच्चों की इम्यूनिटी वीक होती है और उन्हें खांसी-जुकाम पहले जकड़ लेता और बच्चे आसानी से दवाई भी नहीं खाते। ऐसे में बच्चों के साथ माता-पिता भी परेशान रहते हैं। मैक्स अस्पताल की पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विनिता जैन ने इस बारे में जानकारी दी है और बताया कि कैसे बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाया जा सकता है।

बच्चों में एलर्जी के लक्षण-

डॉक्टर का कहना है कि बच्चों में सर्दी-जुकाम सीधे तौर पर नहीं आता, ये एक एलर्जी की तरह दिखता है। एलर्जी होने पर कुछ लक्षण दिखते हैं, जिन्हें ज्यादातर पेरेंट्स इग्नोर कर देते हैं और फिर यही कुछ दिनों में जुकाम-खांसी का रूप ले लेती है। चलिए बताते हैं ये लक्षण क्या हैं-

-नाक बहना

-नाक बंद होना

-आंखों में पानी आना

-सूखी खांसी या बार-बार प्यास लगना

-आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स

-इरिटेशन और चिड़चिड़ापन

बचाने के लिए क्या करें-

हाथ धुलवाएं- बच्चों का हाथ सबसे ज्यादा गंदा होता है, वह लोग खेल-खेल में सब चीजें छूते रहते हैं और फिर उसी हाथ से कुछ भी खा लेते हैं। हाथ से इंफेक्शन जल्दी फैल जाता है और सर्दी-खांसी हो जाती है। बच्चों को खाने से पहले हाथ धोने की आदत डलवाएं।

विटामिन सी फूड्स- बच्चों की डायट में विटामिन सी युक्त चीजें शामिल करें, जिससे उनकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो। विटामिन सी युक्त चीजों में आप संतरा, नींबू और बाकि फल-सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

धुएं-धूल से दूर- बच्चों को धुएं और धूल वाली जगहों से थोड़ा दूर रहने को कहें। धूल और धुएं से इंफेक्शन फैलता है, जो सीधा फेफड़ों तक पहुंचता है। फिर कफ बनता है और खांसी आने लगती है।

गुनगुना पानी- बच्चा अगर बार-बार पानी पी रहा है, तो उसे हल्का गुनगुना पानी पीने के लिए दें। गुनगुने पानी से कफ जमा नहीं होगा और खांसी भी नहीं होगी।

तेल मालिश- बच्चा अगर छोटा है तो आप सरसों के तेल में अजवायन, मेथी दाना, हींग गर्म करके उसकी छाती और पैर के तलवे में लगाएं। इससे सर्दी नहीं लगेगी और खांसी की समस्या होने पर राहत मिलेगी।

स्टीम- अगर बच्चे को जुकाम हो गया है, तो उसे भाप दिलाने की कोशिश करें। पानी गर्म करें और उसमें नमक डालकर भाप करवाएं। विक्स पानी में न डालें, ये बच्चों को नुकसान कर सकता है।

डॉक्टर से मिलें- अगर बच्चे को लगातार तेज जुकाम, खांसी और उसकी वजह से बुखार आ रहा है, तो घरेलू उपाय न करें। फौरन डॉक्टर की सलाह लें। कई बार बुखार तेज होता है, तो दिमाग पर चढ़ जाता है। ऐसे में बच्चे की हालत बिगड़ सकती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।