भीषण गर्मी में भी कम नहीं होगी एनर्जी: ये 5 नुस्खे रखेंगे आपको दिनभर एक्टिव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

45 डिग्री तापमान में ट्रैवल करना है या घर पर रहना है, इससे बचाव जरूरी है! तपती गर्मी में भी पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए ये 5 टिप्स और ट्रिक्स फॉलो करें।

क्या बढ़ते तापमान ने आपका हाल भी बेहाल कर दिया है? 5 मिनट के लिए बाहर जाओ तो बॉडी बुरी तरह एक्जास्ट हो जाती है? भूख नहीं लगना, आलस महसूस होना और चिड़चिड़ापन ये सब बढ़ती गर्मी के लक्षण हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाएं! इस समय कई शहरों में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है, जिससे झेलना आसान नहीं है!

भीषण गर्मी में भी कम नहीं होगी एनर्जी: ये 5 नुस्खे रखेंगे आपको दिनभर एक्टिव
गर्मी में कैसे रहें एनर्जेटिक।

आप गर्मी से भाग नहीं सकते, मगर इस भीषण गर्मी को झेलने के लिए अपनी बॉडी को तैयार कर सकते हैं। कुछ टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आपकी बॉडी पूरी तरह हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहती है। इस प्रकार गर्मी झेलना आसान होता है और शरीर पर बढ़ती गर्मी के लक्षण भी कम दिखाई देते हैं। गर्मी में प्रोडक्टिव रहना है, तो ये जरूरी टिप्स याद रखें!

गर्मी में ऊर्जा से भरपूर रहना है तो फॉलो करें ये प्रभावी टिप्स:

1. सबसे जरूरी है हाइड्रेशन

गर्मी में सबसे पहले हाइड्रेशन मेंटेन रखने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं पसीने के साथ बॉडी से विटामिन और मिनरल्स भी निकल आते हैं। इस स्थिति में अगर तुरंत बॉडी हाइड्रेटेड नहीं होती तो सिर दर्द, मसल्स में खिंचाव, चक्कर आना, उल्टी होना और कमजोरी महसूस होने जैसी परेशानी हो सकती है।

हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है, मगर केवल पानी पीने से खोया हुआ विटामिन और मिनरल्स वापस नहीं आएगा। ऐसे में नारियल पानी, बटरमिल्क, सौंफ का पानी या Centrum Recharge एनर्जी फॉर्मूला ड्रिंक जैसे रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स ट्राई करें। ये बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं और कोई हुई एनर्जी वापस लाने में मदद करते हैं।

Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स की विशेषता: ये एक रिफ्रेशिंग फार्मूला है, जिसमें विटामिन C, मैग्नीशियम, जिंक, और विटामिन B12 जैसे अनेक विटामिन और मिनरल्स हैं। इसके विटामिन्स बॉडी को देते हैं एनर्जी, और इलेक्ट्रोलाइट बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते है। इस तरह बॉडी में विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस मेंटेन रहता है और 45 डिग्री होने वाली थकान को झेलने में भी मदद मिलती है। इतनी गर्मी में भी आप एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रह सकते हैं।

अगर बॉडी अचानक से डिहाइड्रेट हो जाती है, तो शरीर को सिर्फ पानी नहीं बल्कि पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स की भी जरूरत होती है। एक गिलास ठंडे पानी में सेंट्रम रिचार्ज (Centrum Recharge) का एक पैकेट मिलाएं और इसे पीएं, इसके विटामिन मिनरल से मिलेगी एनर्जी और हाइड्रेशन जो बॉडी को वापस से एक्टिव होने में मदद करेगी।

यहां खरीदें

Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स।

2. ठंडा और सुपाच्य भोजन करें

45 डिग्री हिट में आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं ये बहुत मायने रखता है। सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का लंच, सेहत और आपका मूड दोनों इनपर निर्भर करता है। अधिक तला, भुना या गर्म तासीर वाला खाना खाने से बॉडी में हीट बढ़ सकता है, जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, अपच और उल्टी की समस्या हो सकती है।

ऐसी समस्याएं आपके साथ न हों इसके लिए ठंडा और सुपाच्य भोजन करें! जैसे सीजनल फल और सब्जियों का सेवन शरीर को गर्मी झेलने के लिए तैयार करते हैं और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। प्रकृति ने खरबूज, तरबूज, खीरा, लौकी जैसे सीजनल फल और सब्जियां सेहत को ध्यान में रखते हुए बनाई हैं, इनका आनंद लेना न भूलें!

3. वर्कआउट करना न छोड़ें

बहुत से लोग बढ़ते तापमान के साथ वर्कआउट रूटीन इग्नोर करते हैं या तो एक्सरसाइज का समय आधा कर देते हैं! मगर आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, समर सीजन खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए वर्कआउट भी जरूरी है। खासकर अगर आप आउटडोर एक्सरसाइज, रनिंग या जॉगिंग करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे कोई भी आउटडोर फिजिकल एक्टिविटी सुबह 9Am से पहले खत्म करें या शाम को 6Pm के बाद करें।

एक्सरसाइज के दौरान हल्के आरामदायक लूज फिटिंग के कपड़े पहनें। ताकि बॉडी में हीट स्टोर न हो और हवा का बहाव बना रहे, इस तरह बॉडी में ठंडक का एहसास बना रहता है।

4. डाइट में मैग्नीशियम का रखें खास ध्यान

समर डाइट में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होना जरूरी है क्योंकि ये मसल्स को आराम देता है और एनर्जी प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है। किचन में खाना बनाने या कहीं आउटडोर एक्टिविटी से वापस लौटने के बाद अगर आपको भी मसल्स में खिंचाव महसूस होता है, तो बॉडी में मैग्नीशियम बैलेंस का ध्यान रखें। कई बार गतिविधियों के दौरान अधिक पसीना आता है, जिसकी वजह से शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। ऐसे में मसल्स में खिंचाव, दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण नज़र आते हैं।

मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए शाम को स्नैक्स में पंपकिन सीड्स ले सकते हैं, साथ में सीजनल फल और सब्जियों की मात्रा को बैलेंस रखें और पानी में centrum recharge energy formula ऐड करके पियें! इन डाइट टिप्स की मदद से गर्मी से डील करना आसान हो जाएगा।

5. स्टाइल करें कॉटन के ढीले-ढाले कपड़े

45 डिग्री के तपती हिट में भी अगर आप सिंथेटिक और मिक्स्ड फैब्रिक के आउटफिट पहन रहे हैं, तो इससे बड़ी बेवकूफी और क्या हो सकती है! गर्मी पहले से बहुत ज्यादा है और ऐसी फैब्रिक गर्मी को अपनी ओर आकर्षित करती और शरीर में हवा का बहाव ब्लॉक कर देती है। जिसकी वजह से त्वचा में जलन महसूस होता है और अधिक पसीना आता है। सिंथेटिक कपड़े पसीना नहीं सोखते और स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, फिर घमौरियां और अन्य इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसी समस्याएं आपके साथ न हो इसलिए हल्के हवादार ढीले-ढाले कॉटन के आउटफिट कैरी करें! कॉटन शर्ट, कुर्ती, टॉप या फिर ओवरसाइज्ड कॉटन टी-शर्ट आपके पास कॉटन आउटफिट्स के हजारों ऑप्शंस हैं। कॉटन आउटफिट पसीना सोखती है और शरीर में हवा का बहाव बनाए रखती है। जिससे ठंडक का एहसास होता है। इस तरह गर्मी में भी एक्टिव और एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर

ये आर्टिकल Centrum के साथ साझेदारी में बनाया गया है। इस लेख में लिस्ट किए गए प्रोडक्ट स्पॉन्सर्ड हैं। लाइव हिंदुस्तान में, हम आपको सेहत से जुड़े सभी प्रोडक्ट के बारे में अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। Hindustan Times की एक एफिलिएट पार्टनरशिप है, इसलिए जब आप कोई खरीदारी करते हैं, तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट से संबंधित किसी भी दावे के लिए, लागू कानूनों के तहत, जिसमें Consumer Protection Act, 2019 शामिल है (अन्य और भी), जिम्मेदार नहीं होंगे। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Anjali Kumari

लेखक के बारे में

Anjali Kumari

अंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।


करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।


एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।


विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।