
नींद ना आने से परेशान रहते हैं तो न्यूरोलॉजिस्ट के बताए इस हैक को ट्राई करें, गुड स्लीप में मिलेगी मदद
Hack To Try For Good Sleep: गहरी, अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए काफी सारे लोग तरसते रहते हैं। अक्सर उन्हें शिकायत रहती है कि वो सोते तो हैं लेकिन उन्हें गहरी नींद नहीं आती। जिससे सुबह वो फ्रेश फील नहीं करते। इस प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया ये हैक
गहरी और सुकूनभरी नींद इन दिनों काफी सारे लोगों के लिए समस्या बन गई है। दरअसल, काफी सारे लोगों को बिस्तर पर जाते ही नींद ना आने की समस्या परेशान करती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिसर्च इन मेडिकल साइंस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक केवल भारत में ही टोटल पॉपुलेशन के लगभग 10 से 30 प्रतिशत लोग इनसोमनिया के शिकार है। जिसकी वजह से उन्हें गहरी नींद ना आने की समस्या रहती है। अक्सर इन समस्याओं से निपटने के लिए लोगों को स्क्रीन टाइम कम करने, चाय-कॉफी शाम को ना पीने, गर्म पानी से नहाने और जायफल जैसे मसालों को इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
साथ ही इनसोमनिया के मरीजों के लिए एक सलाह कि उन्हें रात को दस बजे के बाद बिस्तर पर जाकर सोने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि ये मेलाटोनिन हार्मोनस के प्रोडक्शन का पीक टाइम होता है। लेकिन उसके बाद भी अगर नींद नहीं आ रही और रात को करवट बदलने में ही समय चला जा रहा। तो सोशल मीडिया पर ब्रेन कोच, न्यूरोलॉजिस्ट श्वेता अड़ातिया ने खास तरह के हैक को ट्राई करने के लिए बताया है। जिसकी मदद से नींद लाने में मदद मिलेगी।
गुड स्लीप के लिए ट्राई करें ये हैक
- अगर आप गहरी और अच्छी नींद पाना चाहते हैं और ऊपर लिखे कई तरह के उपायों को अपना चुके हैं। समय से बिस्तर पर भी लेट जाते हैं लेकिन नींद आंख से कोसों दूर रहती है। तो ब्राह्मरी प्राणायाम के इस हैक को ट्राई करें। ब्राह्मरी प्राणायाम में हमिंग बी की आवाज गले से निकाली जाती है।
- तो सुबह के समय बैठकर ब्राह्मरी प्राणायाम को करने की प्रैक्टिस करें। गहरी सांस लें और मुंह को बंद कर गले से मधुमक्खी के जैसे आवाज निकालें। इस ब्रीदिंग प्राणायाम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ले।
- रात को जब सोने जाएं तो इस ब्राह्मरी प्राणायाम की आवाज को रिप्ले करके सुनें। करीब 10-12 मिनट तक सोते वक्त अपनी इस आवाज को सुनें क्योंकि ये आवाज आपके दिमाग में रजिस्टर्ड है। जिसे सुनकर ब्रेन को रिलैक्स होकर नींद लाने में मदद करेगा।
- न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि उन्होंने इस प्रैक्टिस को अपने कई पेशेंट पर ट्राई किया हैं और उन्हें आराम मिला है। तो आप भी ब्राह्मरी प्राणायाम की प्रैक्टिस को ट्राई करके देखें।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




