Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थHow to overcome New Year Party hangover naturally health expert reveals 5 easy and quick tips
नए साल की पार्टी के बाद तुरंत हैंगओवर उतारने के लिए अपनाएं 5 तरीके, हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए

नए साल की पार्टी के बाद तुरंत हैंगओवर उतारने के लिए अपनाएं 5 तरीके, हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए

संक्षेप:

25 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक लगातार पार्टी का हैंगओवर तेज सिर दर्द का कारण बन जाता है। कई बार हैंगओवर से लोगों का पेट भी खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप पार्टी का हैंगओवर खत्म करना चाहते हैं, तो 5 तरीके ट्राई करके देख लें।

Jan 01, 2026 10:39 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नए साल पर ज्यादातर लोगों का पार्टी का प्लान होता है और कुछ लोग तो 31 और 1 दोनों दिन जश्न मनाते हैं। पार्टी का माहौल, ड्रिंक्स, डांस, स्नैक्स, ऑयली फूड्स शरीर में दर्द पैदा कर देता है। जो लोग पार्टी में शराब का सेवन ज्यादा कर लेते हैं, उन्हें तो बिल्कुल अलग हैंगओवर हो जाता है और फिर अगले दिन जोर का सिर दर्द भी बना रहता है। ऐसे में कई लोग पेनकिलर या फिर सिर दर्द की गोली लेने लगते हैं। कुछ लोग नींबू पानी पीकर भी हैंगओवर खत्म करने की कोशिश करते हैं, लेकिन तेज वाला सिर दर्द इससे आसानी से नहीं जाता है। पार्टी के अगले दिन या फिर तुरंत हैंगओवर खत्म करने के लिए एचडीयू हेल्थ केयर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हैंगओवर खत्म करने के 5 आसान और हेल्दी तरीके बताएं हैं।

हैंगओवर कसे खत्म करें

1- केला- कम से कम 2 केला खाएं। केले में पोटैशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसे खाने से हैंगओवर कम होता है और ये ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखता है। इसे खाने से चक्कर या उल्टी के लक्षण नहीं दिखते और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बैलेंस हो जाता है।

2- इलेक्ट्रॉल पाउडर- दूसरा तरीका है कि पानी में इलेक्ट्रॉल पाउडर घोलकर पिएं। शराब का सेवन करने के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन भी कहते हैं। इस दौरान खूब पानी पीने की सलाह भी दी जाती है। ऐसे में आप इलेक्ट्रॉल पाउडर पानी में घोलकर पी लें।

3- अदरक- अदरक का रस पानी में मिलाकर या फिर अदरक की चाय भी आपका हैंगओवर उतार सकता है। अदरक में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हैंगओवर खत्म करते हैं और जी मिचलाना, पेट की गड़बड़ी से भी बचाते हैं। अदरक ऐसे भी चबाकर खा सकते हैं या फिर इसका शॉट बनाकर पिएं।

How to overcome New Year Party hangover

4- नारियल पानी- अगर कोई तरीका समझ नहीं आ रहा है, तो नारियल पानी पिएं। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होता है। नारियल पानी पीकर भी आप हैंगओवर खत्म कर सकते हैं। नारियल पानी एक डिटॉक्स ड्रिंक भी माना जाता है, जो लिवर के लिए भी अच्छा होगा।

5- दही- हैंगओवर को खत्म करने के लिए आप दही भी खा सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है और इसका खट्टा स्वाद हैंगओवर खत्म कर देगा। दही को आप ऐसे ही या फिर चावल के साथ भी खा सकते हैं। दही में नमक या चीनी डालकर न खाएं। सादा दही ही फायदा करेगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;