घर में पता कर सकते हैं हार्ट हेल्थ, डॉक्टर पुनीत वर्मा ने शेयर किया 3 मिनट फार्मूला
How to check heart health at home: आपका दिल ठीक से काम कर रहा या नहीं? इस बारे में पता करना चाहते हैं लेकिन डॉक्टर से मिलने और चेकअप से घबराते हैं तो कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया कैसे घर बैटे हार्ट हेल्थ के बारे में पता किया जा सकता है।

हार्ट हेल्थ के बारे में पता करना दिन पर दिन जरूरी होता जा रहा है। खराब लाइफस्टाइल और स्ट्रेस की वजह से ज्यादातर लोग हार्ट अटैक के शिकार हो रहे। ऐसे में खुद को फिट रखने के साथ ही अपने हार्ट की फिटनेस को भी जानना जरूरी है। आमतौर पर लोग कई तरह के टेस्ट कराते हैं लेकिन अगर आप टेस्ट कराने से घबराते हैं तो बस इस आसान से 3 मिनट के फार्मूले को फॉलो करें। जिसकी मदद से आपकी हार्ट हेल्थ का पूरा ब्योरा मिल जाएगा। दरअसल, हार्ट के डॉक्टर पुनीत वर्मा ने इस सिंपल 3 मिनट फार्मूले को बताया है। जिसे सीढ़ी परीक्षण भी बोल सकते हैं। जान लें क्या है 3 मिनट हार्ट हेल्थ टेस्ट।
कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पुनीत वर्मा ने शेयर किया ये फार्मूला
कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर पुनीत वर्मा ने इस 3 मिनट के टेस्ट को शेयर किया है। जिसमे घर बैठे दिल की सेहत का हाल आसानी से चल जाएगा। दिल की सेहत जानने के लिए बस एक 12 इंच के स्टेप की जरूरत होगी। फिर चाहे वो सीढ़ी के स्टेप हो या फिर घर में रखी चौकी।
हार्ट हेल्थ चेक करने वाला 3 मिनट फार्मूला
डॉक्टर ने बताया कि 12 इंच के किसी भी स्टेप को लें। और उस पर एक मिनट में 24 बार चढ़े-उतरें। गिनती करने का सही तरीका बताते हुए डॉक्टर ने बताया कि जब आप स्टेप पर चढ़ें और फिर उतरे तो वो 1 गिनती मानी जाएगी। इसी तरह से एक मिनट में पूरे 24 स्टेप पूरे करने हैं।
एक-एक मिनट करते हुए पूरे 3 मिनट तक इसी स्टेप प्रोसेस को फॉलो करना है। यानी कि एक मिनट में 24 स्टेप और 3 मिनट में 72 स्टेप।
इन 3 मिनट के स्टेप काउंटिंग को पूरा करने के बाद चौथे मिनट में रेस्ट करें और अपने हार्ट रेट को अगले 1 मिनट में चेक करें।
गुड हार्ट हेल्थ
अगर रेस्ट करने के टाइम हार्ट रेट पुरुषों में 90 से कम और महिलाओं में 100 से कम है तो ये गुड हार्ट हेल्थ को बता रहा।
एवरेज हार्ट हेल्थ
वहीं, एवरेज कॉर्डियो वस्कुलर फिटनेस में हार्ट रेट आराम के समय पुरुषों में 105 और महिलाओं में 115 के नीचे होनी चाहिए।
खराब हार्ट हेल्थ
अगर हार्ट रेट पर मिनट इससे कम या ज्यादा है तो आपको किसी अच्छे कॉर्डियोवस्कुलर से मिलिए और हार्ट हेल्थ को चेक करवाइए।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


