ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर आ सकता है हार्ट अटैक? हाई बीपी के मरीज जरूर जान लें How much BP can trigger heart attack, हेल्थ टिप्स - Hindustan

ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर आ सकता है हार्ट अटैक? हाई बीपी के मरीज जरूर जान लें

हाई बीपी की समस्या भले ही कितनी कॉमन हो लेकिन है ये उतनी ही गंभीर भी। अगर सही समय पर इसे कंट्रोल ना किया जाए तो जानलेवा हार्ट अटैक का खतरा भी हो सकता है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानTue, 20 May 2025 12:18 PM
share Share
Follow Us on
ब्लड प्रेशर कितना बढ़ने पर आ सकता है हार्ट अटैक? हाई बीपी के मरीज जरूर जान लें

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज बहुत कॉमन हो गई है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में तो हमारा बिगड़ता लाइफस्टाइल और खानपान ही जिम्मेदार हैं। अब भले ही बीपी की समस्या आम हो गई हो लेकिन है ये उतनी ही गंभीर भी है। इस बीमारी के शुरुआती लक्षण तो कुछ खास नहीं दिखते लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे ये बढ़ती है, उतनी ही गंभीर होती जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अगर बीपी हद से ज्यादा बढ़ जाए तो हार्ट अटैक आने का खतरा भी होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर कितना ब्लड प्रेशर होने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। तो चलिए आज इसी बारे में समझते हैं।

क्या होता है हाई ब्लड प्रेशर?

सबसे पहले समझना जरूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति कब होती है और असल में ये होता क्या है। आसान शब्दों में समझें तो ये एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जब हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए नॉर्मल से ज्यादा प्रेशर लगाना पड़ता है। इससे नसों पर दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे उनकी वॉल्स डैमेज होने लगती हैं। गंभीर मामलों में तो नसें फट भी सकती हैं, जो जानलेवा हो सकता है।

हाई बीपी की रेंज क्या है?

अगर शरीर में ब्लड प्रेशर की रेंज 120/80 mm Hg है तो इसे सामान्य यानी नॉर्मल ब्लड प्रेशर कहा जाता है। लेकिन जब यही रेंज सिस्टोलिक 130/ 139 के बीच और डायास्टोलिक 80 से 90 mm Hg के बीच हो जाती है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति कहा जाता है।

कितना बीपी होने पर बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा?

एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक के पीछे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी काफी हद तक जिम्मेदार होती है। रेंज की बात करें तो यदि बीपी 140/90 mmHg से ऊपर पहुंच जाता है, तो हार्ट अटैक के चांस बढ़ जाते हैं। ऐसे में स्थिति गंभीर ना हो इसलिए तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

क्या दिखाई देते हैं लक्षण?

बीपी के साथ सबसे बड़ी समस्या यही है कि इसके कुछ खास गंभीर लक्षण दिखाई नहीं पड़ते हैं। तभी इसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। हालांकि कुछ मामलों में पीड़ित को तेज सिर दर्द होना, चक्कर आना, आँखें लाल हो जाना, सीने में दर्द, नाक से खून आना और जी मिचलाना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको बीपी की समस्या रहती है तो नियमित रूप से अपनी रीडिंग चेक करते रहें और गंभीर स्थिति में तुरंत डॉक्टर को संपर्क करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।