Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थHow many times should you eat in a day? Hear what the doctor has to say
1, 2 या 4—दिन में कितनी बार खाना खाएं? हेल्दी रहना है तो डॉक्टर की सलाह जरूर सुनें!

1, 2 या 4—दिन में कितनी बार खाना खाएं? हेल्दी रहना है तो डॉक्टर की सलाह जरूर सुनें!

संक्षेप:

Healthy eating Tips: एक व्यक्ति को दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए? ये सवाल बहुत आम है लेकिन बड़ा जरूरी भी। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स का इसपर क्या कहना है।

Oct 10, 2025 07:13 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक व्यक्ति को दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए? ये सवाल बहुत आम है लेकिन बड़ा जरूरी भी। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि दिन में दो बार ही खाना खाना चाहिए, वहीं कुछ की मानें तो दिन में कई बार छोटी-छोटी मील लेते रहना चाहिए। अब ये तो रही लोगों की बातें लेकिन वाकई हमारी बॉडी को कितने खाने की जरूरत है? आखिर हेल्थ एक्सपर्ट का इसपर क्या कहना है? डॉ मल्हार ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इस सवाल का बहुत साइंटिफिक और सटीक जवाब दिया है। आइए विस्तार में जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिन में कितनी बार खाना सही है?

डॉ मल्हार कहते हैं कि असल में ये सवाल ही गलत है। उदाहरण के लिए अगर एक मांसाहारी जानवर को देखें तो वो 4-5 दिन में एक बार ही भोजन करते हैं। उनका भोजन फैट और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो उन्हें सभी जरूरी पोषक तत्व देता है। वहीं शाकाहारी जानवर दिन के 16 घंटे घास खाते रहते हैं, क्योंकि उनके खाने में प्रोटीन की मात्रा ना के बराबर होती है। आसान शब्दों में कहें तो आप दिन में कितनी बार खा रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है बल्कि कैसा भोजन ले रहे हैं वो ज्यादा जरूरी है।

शरीर की न्यूट्रीशनल रिक्वायरमेंट पूरी करना है जरूरी

डॉ मल्हार कहते हैं कि हम इंसानों की डाइट मिक्स होती है, जिसमें हमें प्रोटीन, कार्ब्स, फैट आदि सब मिलता है। ऐसे में आपके शरीर को कितने पोषक तत्वों की जरूरत है, उस हिसाब से आपको भोजन करना चाहिए। कई बार एक मील में ही आप बॉडी की न्यूट्रीशनल रिक्वायरमेंट पूरी कर सकते हैं, तो कई बार 6 टाइम खाने पर भी शायद वो पूरी ना हो। इसलिए कितनी बार खाना खा रहे हैं, ये सवाल पूछने से बेहतर है कि आप क्या खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं।

समझें अपनी जरूरतें

डॉ कहते हैं कि आपको सबसे पहले समझना है कि आपका भोजन आपको सही पोषण दे रहा है या नहीं। इसके लिए आप गूगल, चैट जीपीटी या किसी डायटिशियन की सलाह ले कर अपनी मील की न्यूट्रिएंट डेंसिटी निकालकर देख सकते हैं। अगर आपका भोजन आपको सही पोषण नहीं दे रहा है, तो 6 बार खा कर भी आप कुपोषित रह सकते हैं। वहीं 1 अच्छी पोषण से भरपूर मील भी आपके लिए काफी हो सकती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।