क्या आप भी फ्रिज में रखते हैं रात का पका हुआ चावल? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें कितने घंटे तक रहता है सुरक्षित

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rice Storage Tips: रात के बचे हुए चावल फ्रिज में स्टोर करना हर घर में काफी नॉर्मल बात है। अगले दिन वही चावल लोग खा लेते हैं लेकिन क्या ये चावल आपकी सेहत के लिए सही है। फ्रिज में कितने घंटों तक चावल को स्टोर किया जा सकता है, चलिए बताते हैं। 

क्या आप भी फ्रिज में रखते हैं रात का पका हुआ चावल? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें कितने घंटे तक रहता है सुरक्षित

चावल ज्यादातर घरों में दिन हो या रात, बनाकर खाए ही जाते हैं। अगर दिन के चावल बच जाएं, तो उन्हें रात में खा लिया जाता है, लेकिन रात के बचे हुए चावल अक्सर फ्रिज में स्टोर कर दिए जाते हैं। फ्रिज में आटा, चावल और दाल जैसी चीजें स्टोर करना आम बात है। अगले दिन इन चीजों को निकालकर गर्म किया जाता है और फिर खा लिया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि रात के बने चावल, जिन्हें करीब 10-11 घंटे तक फ्रिज में रखा गया हो, क्या वे खाने लायक रहते हैं? सेहत के लिए ये चावल कितने सुरक्षित हैं? इन सभी सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन सवालों का जवाब देंगी नोएडा बेस्ड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर स्वाति सिंह।

फ्रिज में खाना कितने घंटों तक सुरक्षित बना रहता है?

डॉक्टर स्वाति का कहना है कि फ्रिज में खाना रखना 24 से 48 घंटों तक सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, ये समय हर प्रकार के खाने के लिए अलग होता है। जैसे दाल-चावल को लंबा रख सकते हैं लेकिन चिकन-मटन, फिश जैसी चीजों को लंबे समय तक फ्रिज में रखना और फिर खाना आपकी सेहत के लिए बुरा हो सकता है। यहां तक कि फ्रिज में कटे रखे फल भी लंबे समय तक स्टोर नहीं करने चाहिए। इन सभी चीजों से फूड प्वॉइजनिंग का खतरा रहता है।

चावल फ्रिज में रखना चाहिए?

अक्सर ऐसा होता है कि चावल ज्यादा बन जाते हैं और फिर उन्हें अगले दिन खाने के लिए फ्रिज में स्टोर कर दिया जाता है। ज्यादातर घरों में ये आम प्रक्रिया है, जो हर रात को होती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, चावल फ्रिज में स्टोर करना गलत नहीं है। आप कुकर में चावल बनाएं या फिर माड़ निकालकर दोनों ही तरीकों में चावल को फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।

कितने घंटों तक रहते हैं सुरक्षित?

फ्रिज में रात के पके हुए चावल करीब 1-2 दिनों तक रख सकते हैं, लेकिन इन्हें खाने से पहले गर्म जरूर करें। चावल बनाया है, तो इसे बनाने के करीब 3-4 घंटे के बाद आपको फ्रिज में रख देना चाहिए। अगर लंबे समय तक चावल बाहर रखा हुआ था, तब फ्रिज में रखेंगे तो भी ये खाने लायक नहीं होगा। गर्मी में चावल जल्दी सड़ने लगता है।

सेहत के लिए अच्छा या बुरा

आप पके हुए चावलों को कई घंटे तक बाहर छोड़ देते हैं और इसके बाद फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो इनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इस तरह से रखे गए चावलों में खासकर Bacillus cereus नाम का बैक्टीरिया पनपता है, जो फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, ऐंठन जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है।

स्टोर करने का तरीका जान लीजिए

चावल को फ्रिज में स्टोर करने से पहले पूरी तरह से ठंडा कर लें, कभी भी गर्म चावल न रखें। गर्म चावल में नमी बनेगी और फिर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। चावल को हमेशा फ्रिज में कवर करके ही रखें, कोशिश करें कि एयरटाइट टिफिन या डिब्बे में स्टोर करें। चावल को फ्रिज से निकालें, तो तुरंत खाएं। इसे लंबे समय तक बाहर न रखें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।