
अचानक नहीं आता हार्ट अटैक, सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट ने बताया '5 लक्षणों को पहचाना तो बच सकती है जान'
Warning Of Sudden Heart Attack: काफी सारे लोगों को इन दिनों सडन हार्ट अटैक आ रहा। लेकिन कोई भी हार्ट अटैक अचानक नहीं होता। आशलोक हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट बताते हैं कि शरीर में महसूस होने वाली ये छोटी दिक्कत अक्सर हार्ट अटैक का वार्निंग सिग्नल होते हैं। जिन्हें समय पर पहचानना जरूरी है।
सडन होने वाले हार्ट अटैक ज्यादातर अचानक और साइलेंट नहीं होते। आमतौर पर इसके लक्षण कई दिन और महीनों पहले से ही दिखने लगते हैं। लेकिन ये लक्षण इतने हल्के होते हैं या इतना हल्का डिस्कंफर्ट फील कराते हैं कि ज्यादातर लोग इसे इग्नोर करते हैं। लेकिन इन लक्षणों को अगर समय पर पहचान लिया जाए और सही इलाज मिल जाए तो हार्ट अटैक को टाला जा सकता है। सडन हार्ट अटैक के कुछ बेहद हल्के लक्षणों को आशलोक हॉस्पिटल के सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने शेयर किया है। जो बहुत ही साइलेंट और सटल होते हैं। इन वार्निंग सिग्नल को पहचानकर समय पर इलाज करना जरूरी होता है। जानें सडन हार्ट अटैक के साइलेंट वार्निंग सिग्नल।
शरीर थकने पर सीने में दर्द
हार्ट अटैक आने का पहला लक्षण शरीर में थकान होने की वजह से सीने में दर्द होना है। अक्सर सीने में दर्द बिल्कुल बीच से शुरू होता है, बिल्कुल सोलर प्लेक्सस के पास जबकि हार्ट तो लेफ्ट में होता है। ये दर्द ऊपर की तरफ उठता है और ऐसा महसूस होता है कि गला चोक हो रहा और सांस अटक रही। ये तकलीफ गले से होकर जबड़े तक जाती है। यहां से ये दर्द दोनों बाजुओं में भी जाता है। ये दर्द कभी महसूस होता है तो कभी बंद हो जाता है। लेकिन ये सेफ नहीं है, इस तरह के दर्द को एंजाइना बोलते हैं। दर्द का ये पैटर्न दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का सबसे मुख्य लक्षण होता है।
फिजिकल एक्टीविटी के साथ सांस उखड़ना
फिजिकल एक्टीविटी करने के दौरान तेजी से सांस चलना। सीढ़ी चढ़ना या फिर सांस उखड़ना लेकिन रुक जाने पर आराम मिल जाना। अगर फिजिकल एक्टीविटी के दौरान तेजी से सांस चलती है और आसानी से राहत नहीं मिलती है। तो ये साइन है कि हार्ट को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की सप्लाई नहीं हो रही है।
पैरों में सूजन और वजन का बढ़ना
अगर पैरों में सूजन अचानक से हो रही है तो ये शरीर में फ्लूइड रिटेंशन के कारण होती है और ये हार्ट अटैक का शुरुआती लक्षण है।
लो स्टेमिना और थकान
शरीर का स्टेमिना अचानक से कम महसूस हो रहा। बगैर किसी काम के थकान फील हो रही है। रोजमर्रा के काम आपको थकाने लगे हैं तो ये लक्षण है कि आपका हार्ट मसल्स को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन की सप्लाई नहीं कर रहा है।
चक्कर और बेहोशी आना या हार्टबीट तेज होना
अगर अचानक से चक्कर महसूस हो रहे, बेहोशी आ रही या फिर हार्ट बीट बहुत तेज महसूस हो रही। तो शरीर के ये बदलाव साइलेंट किलर हो सकते हैं अगर समय पर चेकअप नहीं करवाया गया।
डॉक्टर आलोक बताते हैं कि ये 5 लक्षण छोटी दिक्कतें नही हैं बल्कि ये वार्निंग सिग्नल हैं। इन सिग्नल को जितना जल्दी समझकर इलाज किया जाएगा उतना जल्दी अपने हार्ट और लाइफ को बचा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




