प्रेग्नेंसी में कौन-से घरेलू काम नहीं करने चाहिए? जानें गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्रेग्नेंसी के दौरान 'सिर्फ आराम' पूरी तरह सही नहीं है। हल्की-फुल्की एक्टिविटी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं, जो ज्यादा दबाव डालते हैं और उनसे बचना जरूरी होता है। ऐसे में सही जानकारी जरूरी है।

प्रेग्नेंसी में कौन-से घरेलू काम नहीं करने चाहिए? जानें गायनेकोलॉजिस्ट की सलाह

प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय होता है जब शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं और हर छोटे-बड़े काम का असर मां और बेबी दोनों पर पड़ सकता है। अक्सर लोगों को लगता है कि इस दौरान पूरी तरह आराम करना चाहिए, लेकिन सच यह है कि हल्की-फुल्की एक्टिविटी शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

हालांकि, कुछ घरेलू काम ऐसे होते हैं, जो ज्यादा मेहनत या दबाव डालते हैं और उनसे बचना जरूरी होता है। सही जानकारी ना होने पर कई महिलाएं अनजाने में ऐसे काम कर बैठती हैं, जो उनकी सेहत के लिए जोखिम भरे हो सकते हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि कौन-से काम सुरक्षित हैं और किनसे दूरी बनानी चाहिए।

क्या कहती हैं गायनेकोलॉजिस्ट?

गायनेकोलॉजिस्ट Vaidehi Marathe के अनुसार, इस समय सबसे जरूरी है स्मार्ट चॉइस करना- यानी ऐसा काम करें जिससे शरीर पर ज्यादा स्ट्रेस ना पड़े।

किन घरेलू कामों से बचना चाहिए?

  1. भारी सामान उठाना: पानी की बाल्टी या भारी सामान उठाने से पेट और पीठ पर दबाव पड़ता है, जो प्रेग्नेंसी में सुरक्षित नहीं माना जाता।
  2. लंबे समय तक झुककर काम करना: झुककर पोछा लगाना या नीचे बैठकर लंबे समय तक काम करना शरीर को थका सकता है और बैक पेन बढ़ा सकता है।
  3. तेज गंध वाले केमिकल क्लीनर: घर साफ करते समय इस्तेमाल होने वाले स्ट्रॉन्ग केमिकल्स की गंध सांस के जरिए शरीर में जा सकती है, जो नुकसानदायक हो सकती है।
  4. कुर्सी या स्टूल पर चढ़कर काम करना: ऊंचाई पर चढ़कर काम करने से गिरने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ऐसे कामों से बचना चाहिए।
  5. ज्यादा थकान और ओवरएक्सर्शन: जरूरत से ज्यादा काम करना या लगातार एक्टिव रहना शरीर को थका सकता है। थकावट महसूस होते ही तुरंत रुकना जरूरी है।

कौन-से काम कर सकते हैं?

  • हल्की सफाई (कम समय के लिए): हल्का झाड़ू या डस्टिंग करना ठीक है, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं।
  • खाना बनाना (ब्रेक लेकर): आप आराम-आराम से खाना बना सकती हैं, बस बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है।
  • हल्के काम (कपड़े फोल्ड करना, चीजें व्यवस्थित करना): ये काम शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं डालते, इसलिए इन्हें करना सुरक्षित माना जाता है।
  • हाइड्रेशन और आराम: पानी पीते रहें और समय-समय पर आराम करें।
  • अपने शरीर की सुनें: अगर थकान, चक्कर या दर्द महसूस हो, तो तुरंत काम बंद करें।

क्या रखें खास ध्यान?

हर काम धीरे-धीरे और आराम से करें

शरीर को ज्यादा स्ट्रेस ना दें

जरूरत हो तो परिवार से मदद लें

हेल्थ नोट: प्रेग्नेंसी में पूरी तरह एक्टिव रहना जरूरी नहीं, लेकिन पूरी तरह निष्क्रिय रहना भी सही नहीं है। हल्के काम करना ठीक है, लेकिन शरीर पर दबाव डालने वाले कामों से बचना जरूरी है। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।