हाई कोलेस्ट्रॉल से बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क! ये 3 सुपरफूड्स आज ही खाना शुरू कर दें, एक्सपर्ट की सलाह

Jan 08, 2026 10:34 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने ऐसे ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताया है-

हाई कोलेस्ट्रॉल से बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क! ये 3 सुपरफूड्स आज ही खाना शुरू कर दें, एक्सपर्ट की सलाह

हार्ट संबंधी बीमारियां आजकल बहुत कॉमन होती जा रही हैं और इनके पीछे मुख्य वजह है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल। एक तो लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसा ही हो गया है, खानपान सही नहीं है, घंटों लोग बैठकर बिता देते हैं और तनाव भी काफी रहता है। सर्दियों में तो कोलेस्ट्रॉल लेवल और भी बढ़ा हुआ रहता है क्योंकि इन दिनों फिजिकल एक्टिविटी कोई खास होती नहीं और खानपान भी ज्यादा ऑयली हो जाता है। अच्छी बात ये है कि आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताया है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बहुत इफेक्टिव हैं।

लहसुन से कम होता है कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए लहसुन एक सुपरफूड है। दरअसल लहसुन में 'एलिसिन' नामक कंपाउंड मौजूद होता है, जो लिवर में कोलेस्ट्रॉल के बनने को रोकता है। ये LDL कोलेस्ट्रॉल, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाए रखता है। लहसुन को आप अपनी सब्जियों, सूप या दाल में डालकर खा सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट अगर शहद में भिगोकर एक लहसुन की कली खाई जाए, तो बहुत फायदा होता है।

लहसुन

गुग्गुल भी है सुपरफूड

एक्सपर्ट के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में गुग्गुल भी काफी फायदेमंद होती है। ये एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसे मुकुल के पेड़ से निकाला जाता है। इसके अंदर एक कंपाउंड मौजूद होता है, जिससे 'गुग्गुलस्टीरॉन' कहा जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने और ट्राइग्लिसराइड लेवल कम करने में मदद करता है। इसके अलावा गुग्गुल में लिपिड फाइटिंग बेनिफिट्स भी मौजूद होते हैं। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो ये आयुर्वेदिक औषधि आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

विंटर सुपरफूड आंवला

सर्दियों में आने वाला आंवला कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुपरफूड है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये आपकी आर्टरीज में जमा प्लाक से लड़ने में मदद करता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करता है। ये आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है और ओवरऑल हार्ट हेल्थ का ध्यान रखता है। आप आंवले को पाउडर के रूप में भी ले सकते हैं या साबुत आंवला खा सकते हैं। अगर आपको इससे किसी तरह की जलन या एलर्जी की समस्या नहीं होती है तो रोज सुबह एक आंवला जरूर खाना शुरू कर दें।

आंवला

साथ में ऐसी रखें डाइट

कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ रहता है, तो इन तीनों सुपरफूड्स को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्लांट बेस्ड डाइट रखें और ज्यादा से ज्यादा होल फूड्स अपनी डाइट में शामिल करें। किसी तरह का तला-भुना, पैकेटबैंड, प्रोसेस्ड फूड जितना हो सके अवॉइड करें। ऐसा करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होगा और हार्ट हेल्थ भी इंप्रूव होगी।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;