हाई बीपी से लेकर मुंह की बदबू तक से छुटकारा दिलाती है पहाड़ी नीम, सेहत से जुड़े ये हैं 5 आयुर्वेदिक फायदे high blood pressure to bad breath problem know magical health benefits of uttarakhand timru aka pahadi neem ke fayde, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थhigh blood pressure to bad breath problem know magical health benefits of uttarakhand timru aka pahadi neem ke fayde

हाई बीपी से लेकर मुंह की बदबू तक से छुटकारा दिलाती है पहाड़ी नीम, सेहत से जुड़े ये हैं 5 आयुर्वेदिक फायदे

Health Benefits Of Pahadi Neem: पहाड़ी नीम में मौजूद कई औषधीय गुणों की वजह से इसके पत्ते, टहनी, छाल और बीज सभी का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सेहत के लिए वरदान मानी जाने वाली यह पहाड़ी नीम सेहत को देती है क्या-क्या फायदे।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानMon, 30 Dec 2024 04:46 PM
share Share
Follow Us on
हाई बीपी से लेकर मुंह की बदबू तक से छुटकारा दिलाती है पहाड़ी नीम, सेहत से जुड़े ये हैं 5 आयुर्वेदिक फायदे

आपने आजतक नीम की पत्तियों को चबाने के फायदे तो बहुत सुने होंगे लेकिन क्या आप पहाड़ी नीम के बारे में भी कुछ जानते हैं? जी हां, उत्तराखंड में पाई जाने वाली इस नीम को पहाड़ों का नीम भी कहा जाता है। बता दें, पहाड़ी नीम रूटेसी परिवार से है, जिसका वैज्ञानिक नाम जेंथेजाइलम अरमेटम हैं। लेकिन उत्तराखंड के कुमाऊं में इसे तिमुर और गढ़वाल में टिमरू नाम से जाना जाता है। पहाड़ी नीम में मौजूद कई औषधीय गुणों की वजह से इसके पत्ते, टहनी, छाल और बीज सभी का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सेहत के लिए वरदान मानी जाने वाली यह पहाड़ी नीम सेहत को देती है क्या-क्या फायदे।

सेहत के लिए पहाड़ी नीम के फायदे

हाई बीपी

पहाड़ी नीम में मौजूद पोटैशियम की अधिकता की वजह से यह हाई बीपी को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है।

पायरिया

पहाड़ी नीम के बीजों का पाउडर यूज करने से दांतों में होने वाली पायरिया की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। इस उपाय को करने के लिए पहाडी़ नीम के बीजों के पाउडर से दांत साफ करने या फिर टिमरू के तने से तैयार किया गया दातुन करने से दांतों के दर्द, सूजन और बदबू में राहत मिल सकती है।

दांतों में कीड़ा लगने से करता है बचाव

टिमरू का तना प्राकृतिक रूप से एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, यह दांतों को मजबूत बनाकर कीड़ा लगने से भी बचाता है। जबकि इसके बीजों का पाउडर, माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है।

पेट के कीड़े

टिमरू के बीज अपने बेहतरीन स्वाद और खुशबू की वजह से मसाले के तौर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं। यह पेट के कीड़े मारने के काम में भी लाया जाता है। इसके लिए टिमरू की जड़ को पानी में उबालकर, छानकर पीने से फायदा मिलता है।

चोट में फायदेमंद

इस पेड़ के पत्तों में एक खास तत्‍व मौजूद होता है, जो एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। चोट लगने या फिर छिल जाने पर इसकी पत्तियों का लेप लगाने से चोट जल्‍दी ठीक होने के साथ निशान भी नहीं छोड़ती है।

सलाह-

हालांकि पहाड़ी नीम (टिमरू) औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन, इसे डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।