Heatwave Alert: लू लगने से बीमार नहीं होना तो ये 8 आदतें अपनाएं, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे
Heatwave tips to keep you cool: भीषण गर्मी और लू से बीमार नहीं चाहते हैं तो इन 8 आदतों को पूरी गर्मीभर अपनी हैबिट में रखें। जिससे शरीर का टेंपरेचर अचानक से ना बढ़े और बॉडी ठंडी बनी रहे। ये आदतें ही हीटवेव के मौसम में सेफ रखने में मदद करेंगी।

यूपी,दिल्ली और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं यानी लू चल रही। ऐसे में घर से बाहर निकलने के साथ ही घर में रहने वालों को भी ध्यान रखने की जरूरत है। शरीर का तापमान तेजी से ना बढ़े और ठंडक बनी रहे, जिससे हीट स्ट्रोक का शिकार ना हो। इसके लिए कुछ अच्छी आदतों को रूटीन में शामिल करिए। जिससे शरीर ठंडा रहे और आप हीटवेव से सुरक्षित रह सकें।
हाइड्रेटेड रहना जरूरी है
घर में हो या फिर बाहर प्यास लगने का इंतजार ना करें। थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। लगातार पानी पीने की आदत आपको डिहाइड्रेशन से बचाएगी। साथ ही शरीर को ठंडा भी रखेगी। इसके अलावा गर्मियों में रोज की हैबिट में कूलिंग ड्रिंक्स को जरूर ऐड करें। कोकोनट वाटर, बटरमिल्क,लेमन वाटर जैसे ड्रिंक्स जरूर पीते रहें। घर से बाहर निकल रहे तो पानी की बोतल के अलावा साथ में ओआरएस का घोल या लेमन वाटर जिसमे शुगर और रॉक साल्ट बराबर मात्रा में मिला हो। पास में जरूर रखें। तेज धूप और गर्मी में धीरे-धीरे घूंट-घूंट करके पीते रहें। तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस रहेगा और बॉडी का टेंपरेचर तेजी से नहीं बढ़ेगा।
दोपहर में बाहर निकलना अवॉएड करें
जब तक जरूरी ना हो या फिर आपका काम ना हो दोपहर के 12 से लेकर 4 बजे के बीच जाना अवॉएड करें। हो सके तो बाहर के कामों को 12 से पहले निपटा लें या फिर शाम को 4 बजे के बाद करें।
पेस्टल शेड, लाइटवेट और लूज फैब्रिक पहनें
भयंकर गर्मी में सूरज की तेज किरणों से खुद को बचाना है तो डार्क कलर जैसे ब्लू, ब्लैक, रेड, ऑरेंज जैसे कलर को पहनने से बचें। ये कलर यूवी रेज को तेजी से अब्जॉर्ब करता है। जिससे बॉडी का टेंपरेचर बढ़ेगा। वहीं पेस्टल कलर सन रेज को रिफ्लेक्ट कर देता है। जिससे गर्मी थोड़ी सी कम लगती है। इसके अलावा कॉटन और लूज फैब्रिक के कपड़ों को पहनें। जिससे पसीना सूखता रहे।
बाहर निकले तो सिर और मुंह ढंके
कोशिश करें कि डायरेक्ट सनलाइट मुंह पर ना लगे। छाता और हल्के कॉटन स्कार्फ या रूमाल साथ रखें। जिन्हें आप सिर और मुंह ढंकने के काम में लाएं। डायरेक्ट सन एक्सपोजर बॉडी की हीट बढ़ाता है।
वाटर रिच फूड्स खाएं
कोशिश करें दिनभर में खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज जैसे रसीले फल खाएं। तला-भुना, स्पाइसी, तीखा, चटपटा जैसे खाने से दूर रहें जो एकदम से बॉडी में हीट बढ़ा देते हैं।
बहुत ठंडे पानी से ना नहाएं
शरीर बहुत ज्यादा गर्म है तो बिल्कुल ठंडे पानी से ना नहाएं। ये आपके बॉडी को शॉक दे सकता है। रूम के टेंपरेचर पर रखें पानी से ही नहाएं। जिससे बॉडी का टेंपरेचर रेगुलेट रहे।
लू लगने के लक्षणों पर ध्यान दें
अगर बहुत ज्यादा प्यास लग रही और पानी से नहीं बुझ रही, चक्कर, कमजोरी लग रही, एक्सेसिव पसीना निकल रहा, मितली आ रही तो ये लू लगने के लक्षण हो सकते हैं।
लू लगने पर क्या करें
अगर किसी को ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो उसे ठंडी जगह पर रखें। उसे हाइड्रेट करें, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने की कोशिश करें और अगर कंडीशन ठीक नहीं हो रही तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं।
जरूरी है हैबिट बनाना
गर्मियों में लू लगने या हीटवेव से बचना है तो इन चीजों को अपनी आदत का हिस्सा बना लें। तभी भयंकर गर्मी और लू से बचने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


