Heatstroke Alert! लू के ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, जानें हीटस्ट्रोक से बचाव के आसान उपाय

Apr 20, 2026 08:15 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है और ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को इससे बचाएं। तेज गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है और सही समय पर इसके लक्षणों के ना देखा जाए, तो ये खतरनाक हो सकता है। चलिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय बताते हैं।

Heatstroke Alert! लू के ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, जानें हीटस्ट्रोक से बचाव के आसान उपाय

झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही तेज धूप व गर्म हवाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे मौसम में लू लगना यानी हीटस्ट्रोक एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन जाती है, जो शरीर के तापमान को असंतुलित कर सकती है। शुरुआत में यह सामान्य लग सकता है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह बुखार, चक्कर और बेहोशी जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है। कई मामलों में लक्षणों को नजरअंदाज करना या इलाज में देरी करना जानलेवा भी साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी और जागरूकता बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको लू लगने के लक्षण और उससे बचाव करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

धूप में जाएं तो क्या करें

डॉक्टर के मुताबिक, अगर ज्यादा जरूरी ना हो तो धूप में बेवजह जाने से बचें। अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो फुल कपड़ें पहनें और पानी पीकर ही निकलें। साथ ही हर आधे या 1 घंटे में पानी पीते रहें। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और लू लगने की संभावना कम रहती है। अगर पानी साथ ना हो तो गन्ने का रस, नारियल पानी या फिर कोई जूस पिएं। डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी हो सकती है और हीटस्ट्रोक का खतरा भी रहता है।

लू लगने पर क्या लक्षण दिखते हैं

ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता है कि लू लगने पर लक्षण क्या होते हैं। अगर बुखार या चक्कर आता है, तो कई लोग इसे सीजनल या कमजोरी समझ लेते हैं। गर्मी के मौसम में ऐसी गलती ना करें। लू लगने पर भी ये चीजें हो सकती हैं। चलिए बताते हैं लू लगने पर क्या लक्षण होते हैं-

- तेज बुखार और सिरदर्द

- चक्कर आना या कमजोरी

- उल्टी या मतली

- गला सूखना

- त्वचा का सूखा और लाल होना

लू लगने पर क्या करें?

बचाव के उपाय

लू से खुद को बचाना चाहते हैं, तो कुछ तरीकों को जरूर अपनाएं। इससे आप लू और तेज गर्मी के कहर से बच सकते हैं।

- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बहुत जरूरी न हो तो धूप में निकलने से बचें।

- खाली पेट घर से बाहर ना जाएं और अच्छी डायट ही लें। सिर्फ चाय-कॉफी पीकर निकलने से बचें।

- बाहर जा रहे हैं, तो सिर पर टोपी या स्कार्फ पहनें या फिर छाता लें।

- कॉटन-सूती के कपड़े पहनें, जो हल्के और आरामदायक हो।

- पानी साथ में रखें और कोशिश करें कि हर आधे-1 घंटे में पिएं।

- गर्मी में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, खीरा जैसे फलों को खाएं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।

लू लगने पर क्या करें

अगर आपको लू लग गई है और तेज बुखार आ रहा है, तो सबसे पहले शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें। माथे, गर्दन और हाथ-पैर पर ठंडी पट्टियां रखें या गीले कपड़े से शरीर को पोंछें, ताकि तापमान धीरे-धीरे कम हो सके। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए ORS या ग्लूकोज मिला ठंडा पानी पिएं। नारियल पानी या नमक-चीनी का घोल भी फायदेमंद हो सकता है। अगर बुखार बहुत तेज है, चक्कर आ रहे हैं या हालत में सुधार नहीं हो रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि गंभीर स्थिति में तुरंत इलाज जरूरी होता है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।