हार्ट पेशेंट्स सावधान! क्या वाकई दूध पीने से बढ़ता है बुरा कोलेस्ट्रॉल ? डॉक्टर ने दी सही राय
क्या वाकई दूध पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है या फिर दूध का सेवन दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं होता है। इस विषय को समझने के लिए हमें दूध में मौजूद वसा और उसके प्रकार को जानना जरूरी है।

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, वसा , कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कई विटामिन (A, D, B2, B12) उचित मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। यही वजह है कि बढ़ते बच्चों को दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या ऐसी ही कोई सलाह कोलेस्ट्रॉल रोगियों या दिल के मरीजों को भी दी जा सकती है। क्या वाकई दूध पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है या फिर दूध का सेवन दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं होता है। इस विषय को समझने के लिए हमें दूध में मौजूद वसा और उसके प्रकार को जानना जरूरी है। जिसके लिए हमने बता की फोर्टिस (ग्रेटर नोएडा) के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. हरनीश सिंह भाटिया से।
दिल की सेहत के लिए कौन-सा दूध बेहतर?
1. टोंड दूध (Toned Milk): इस दूध में फैट की मात्रा कम होती है (लगभग 3%)। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप या मधुमेह की समस्या है, उनके लिए सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
2. डबल टोंड दूध (Double Toned Milk) : इस दूध में टोंड दूध से भी कम वसा (लगभग 1.5%) होती है। वेट लॉस और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए यह दूध बेहतर विकल्प हो सकता है।
3. स्किम्ड दूध (Skimmed Milk) : इस दूध में फैट लगभग शून्य के बराबर होता है। यह हृदय रोगियों और उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। प्रोटीन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं, जबकि हानिकारक वसा लगभग नहीं के बराबर होता है।
किस तरह के दूध से रहें सावधान?
1. फुल क्रीम दूध (Full Cream Milk)- इसमें वसा की मात्रा सबसे अधिक (लगभग 6%) होती है। इस तरह के दूध का नियमित सेवन करने से बॉडी को कैलोरी और सैचुरेटेड फैट ज्यादा मिलते हैं, जो LDL कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ा सकते हैं।
2. फ्लेवर्ड और मीठा दूध - चॉकलेट या अन्य फ्लेवर वाले दूध में अतिरिक्त शुगर की मात्रा मौजूद होती है, जो वजन बढ़ाने और मेटाबॉलिक जोखिम बढ़ाने का कारण बन सकती है।
क्या दिल के मरीज दूध पी सकते हैं?
अगर आप भी खुद से यह सवाल कई बार पूछ चुके हैं तो इसका जवाब है 'हां'। हालांकि दिल के रोगियों को दूध का सेवन करने से पहले उसके सही प्रकार का पता होना बेहद जरूरी है। कम वसा वाला दूध सुरक्षित होने के साथ कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी से भरपूर होने की वजह से हड्डियों और मांसपेशियों के लिए लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों को पहले से उच्च कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग या मोटापा है, उन्हें फुल क्रीम दूध का सेवन करने से बचना चाहिए।
सलाह
दूध पूरी तरह से हानिकारक नहीं है, लेकिन 'कौन-सा दूध' और 'कितनी मात्रा'में दूध पीना चाहिए, ये पता होना बेहद जरूरी है। हृदय स्वास्थ्य के लिए लो-फैट या स्किम्ड दूध बेहतर विकल्प होते हैं। इसके अलावा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली के साथ दूध का सेवन दिल की सेहत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना गया है।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


