हार्ट अटैक से रिकवरी के बाद कौन सी एक्सरसाइज करना होता है सेफ? डॉक्टर देते हैं ये सलाह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

What exercises should you do after a heart attack: हार्ट अटैक के बाद रिकवरी के लिए केवल दवाओं और डाइट पर्याप्त नहीं होते। फिजिकल वर्क भी करना जरूरी होता है। जानें वो कौन सी एक्सरसाइज  हैं जिन्हें हार्ट सर्जरी के बाद किया जा सकता है।

हार्ट अटैक से रिकवरी के बाद कौन सी एक्सरसाइज करना होता है सेफ? डॉक्टर देते हैं ये सलाह

हार्ट अटैक आने के बाद काफी सारे लोग फिजिकली काफी कम एक्टिव रहते हैं। उन्हें लगता है कि एक बार अटैक पड़ चुका है तो उन्हें काफी स्लो मूवमेंट करने चाहिए जिससे हार्ट पर ज्यादा प्रेशर ना पड़े। जबकि ये पूरी तरह से गलत है। हार्ट अटैक के बाद हुई सर्जरी से शरीर की अगर रिकवरी हो चुकी है तो जरूरी है कि दोबारा से फिजिकल एक्टीविटी और वर्कआउट शुरू करना चाहिए। दरअसल, हार्ट की मसल्स किसी भी दूसरे बॉडी पार्ट्स की तरह ही होती है जिन्हें एक्सरसाइज से ही मजबूत किया जा सकता है। अगर आपको हार्ट मजबूत रखना है तो एक्सरसाइज जरूरी है। इसलिए हार्ट अटैक के बाद भी एक्सरसाइज को इग्नोर करना मतलब दूसरी बार हार्ट अटैक को न्योता देना है। ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर कौन सी एक्सरसाइज हार्ट अटैक के बाद कब करनी चाहिए।

हार्ट अटैक के कितने समय बाद एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए

हार्ट अटैक आने के कितने समय बाद एक्सरसाइज करनी है, इस बात की जानकारी डॉक्टर से करनी जरूरी है। हार्ट अटैक के ट्रीटमेंट पर भी एक्सरसाइज निर्भर करती है। लेकिन आमतौर पर पहले से छठें हफ्ते तक हमेशा लो लेवल एक्टीविटीज करने पर फोकस करें। इसमे दो से तीन मिनट की वॉक शामिल है। धीरे-धीरे इसकी मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। 30 मिनट की वॉक हफ्ते के 5 दिन में करें।

वॉक करने के अलावा क्लीनिंग, गॉर्डनिंग जैसी डेली फिजिकल एक्टीविटी को भी धीरे-धीरे 10 मिनट तक करें।

हार्ट अटैक के बाद कौन सी एक्सरसाइज की जा सकती है?

हार्ट अटैक के बाद कई सारी एक्सरसाइज है जिन्हें आसानी से किया जा सकता है। योगा, पिलाटेज और स्ट्रेचिंग। हार्ट से जुड़ी ट्रीटमेंट के बाद ये एक्सरसाइज करना शुरू करें लेकिन ध्यान रहे कि इसकी टाइमिंग हमेशा धीरे-धीरे ही बढ़ाएं।

शॉर्ट वॉक

हार्ट अटैक से रिकवरी के बाद शॉर्ट वॉक जरूरी है। बिना शरीर को तनाव दिए स्टेमिना बढ़ाने के लिए हर दिन 5-10 मिनट की वॉक करना स्टार्ट करें।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज

शॉर्ट वॉक के अलावा ब्रीदिंग एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें। ये स्ट्रेस को कम करेंगी और हार्ट को भी शांत रखेंगी। धीरे से सांस लें और फिर रोककर बाहर निकालें। ब्रीदिंग एक्सरसाइज को हार्ट अटैक रिकवरी में जरूर शामिल करें।

बाजु और कंधों की स्ट्रेचिंग

अगर सर्जरी हुई है तो लगभग 1 से 6 सप्ताह के बाद हल्की बाजुओं और कंधों की स्ट्रेचिंग करें। इस तरह की स्ट्रेचिंग से अपर बॉडी पार्ट्स एक्टिव और रिलैक्स्ड रहते हैं।

हील रेजेज एक्सरसाइज

हार्ट से लेकर पैरों तक ब्लड का फ्लो अच्छी तरह से बना रहे इसके लिए हील रेजेज एक्सरसाइज को जरूर रूटीन में शामिल करें। इससे पैर मजबूत होंगे और ब्लड फ्लो बढ़ेगा। एक्सरसाइज करने के लिए आपको सपोर्ट की जरूरत हो तो शुरुआत में कुर्सी की मदद लें और इस एक्सरसाइज को जरूर करें।

सिट टू स्टैंड एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सिंपली आपको किसी कुर्सी को रखना है और बार-बार उस पर बैठकर खड़े होने का अभ्यास करना है। ये एक्सरसाइज लोअर बॉडी की स्ट्रेंथ को सेफ्टी के साथ बढ़ाएगी। ध्यान रहे कि बिल्कुल धीरे-धीरे करें और जल्दीबाजी ना करें।

एक्सरसाइज के वक्त ध्यान रखें ये बातें

अगर एक्सरसाइज के दौरान शरीर में ये लक्षण दिख रहे तो फौरन वर्कआउट बंद करें और डॉक्टर की सलाह लें।

सीने में दर्द

चक्कर

सांस लेने में तकलीफ

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।