शाम 7 बजे के बाद भूलकर भी ना करें ये 5 काम, हार्ट अटैक का बढ़ जाता है रिस्क
Night time routine that increase heart attack risk: हेल्दी ईटिंग हैबिट्स और लाइफस्टाइल के बाद शाम के 7 बजे के बाद इन 5 आदतों को नहीं छोड़ पा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं। ये आदते हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ाती हैं और कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ पर बैड इफेक्ट डालती हैं।

हार्ट अटैक के रिस्क को कम करने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी कई सावधानियों को फॉलो करने के लिए बताया जाता है। लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि रात 8 बजे के बाद अनजाने में की गईं ये गलतियां आपकी फॉलो की गईं सारी हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल पर पानी फेर सकती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक शाम को 7 बजे के बाद बॉडी का सरकार्डियन रिदम रिकवरी फेज में जाने लगता है। ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और मेटाबॉलिक एक्टीविटी भी स्लो होने लगती है। शरीर के इस रिदम को अगर डिस्टर्ब किया जाता है को इससे कॉर्डियोवस्कुलर सिस्टम पर गैर जरूरी तनाव बढ़ता है। लेकिन, बात ये नहीं कि आप दिन में क्या करते हैं, बल्कि ये है कि जब आपका शरीर आराम करने की कोशिश कर रहा होता है, तो आप क्या करते रहते हैं। शाम को नुकसान न पहुंचाने वाली ये आदतें चुपके से दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और खराब कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ का खतरा बढ़ा सकती हैं।
हैवी डिनर
अगर आप दिनभर के बाद रात को सबसे हैवी मील लेते है तो ये सबसे गलत आदत है। रात को ज्यादा मात्रा में हैवी खाना खाना डाइजेस्टिव सिस्टम को रात में ज्यादा काम करने के लिए फोर्स करता है। जबकि इस वक्त पर डाइजेस्टिव सिस्टम भी स्लो होने लगता है और ब्लड का फ्लो चूंकि डाइजेशन पर फोकस रहता है जिसकी वजह से हार्ट को पम्प करने में दिक्कत होती है और ब्लड प्रेशर रेगुलेट होने में डिस्टर्बेंस बढ़ती है।
शाम के बाद कॉफी
ऑफिस से आने के बाद शाम की एक कप कॉफी रिफ्रेश कर देती है। लेकिन ऐसा नहीं है कैफीन नर्वस सिस्टम को स्टिमुलेट करता है जिससे हार्ट रेट बढ़ती है और स्लीप साइकल डिस्टर्ब होती है। और खराब स्लीप साइकल का लिंक कॉर्डियोवस्कुलर रिस्क को बढ़ाने से हैं साथ ही हाइपरटेंशन भी बढ़ता है।
लेट नाइट स्नैकिंग
डिनर के बाद अगर आप लेट नाइट स्नैक्स खाते हैं खासतौर पर ऐसी चीजें जो अनहेल्दी होती है जैसे चिप्स, स्वीट्स, प्रोसेस्ड फूड्स। जो कि शुगर स्पाइक करती है और अनहेल्दी फैट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाती है। इस आदत से समय के साथ कॉर्डियोवस्कुलर सिस्टम पर दबाव बढ़ता है।
ऑफिस कॉल्स एंड स्ट्रेस
काम से आने के बाद काम की टेंशन, स्ट्रेस, ढेर सारी कॉल्स आपके रूटीन में शामिल है। तो ये आपकी हार्ट हेल्थ को चुपके-चुपके खराब कर रही हैं। लगातार वर्क कॉल्स और काम स्ट्रेस लेवल को बढ़ाता है और कार्टिसोल हार्मोन के कारण हार्ट हेल्थ पर लांग टाइम में बैड इफेक्ट होता है।
शराब पीना
हर रात चिल होने और स्ट्रेस उतारने के लिए एक गिलास ही पीते हैं। तो भी ये शरीर को बीमार बना रही। काफी सारे लोगों को लगता है कि एक गिलास पीने से क्या ही होगा लेकिन एक्सपर्ट के मुताबिक रेगुलर शाम को एल्कोहल पीना हार्ट रिदम को डिस्टर्ब करता है, ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और स्लीप क्वालिटी पर निगेटिव इफेक्ट डालता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


