कैलोरी कम, न्यूट्रिशन ज्यादा: ट्राई करें ये 6 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स
Guilt-Free Snacking: अगर आप वजन घटाने या फिट रहने की कोशिश कर रहे हैं तो हेल्दी स्नैक्स आपकी डाइट का जरूरी हिस्सा हैं। ये ना सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि बिना ज्यादा कैलोरी के लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं।

आज के समय में फिट और एक्टिव रहना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है लेकिन काम के बीच भूख लगने पर ज्यादातर लोग जंक फूड का सहारा ले लेते हैं। यही वजह है कि वजन बढ़ना और एनर्जी की कमी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। अगर आप हेल्दी ईटिंग अपनाना चाहते हैं तो स्नैक टाइम में सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है। लो-कैलोरी स्नैक्स ऐसे विकल्प हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं। ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं, बिना अतिरिक्त फैट या कैलोरी बढ़ाए। इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं जिससे ओवरईटिंग की संभावना घटती है। बीटरूट चिप्स, मसाला मखाना या रोस्टेड चना जैसे स्नैक्स ना केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि आपकी फिटनेस जर्नी के सच्चे साथी भी हैं।
1. बीटरूट चिप्स (Beetroot Chips)- डीप फ्राई की जगह ओवन या एयर फ्रायर में बने बीटरूट चिप्स एक परफेक्ट हेल्दी स्नैक हैं। इनमें फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्लड फ्लो और स्किन हेल्थ दोनों सुधारते हैं।
2. तंदूरी सोया चंक्स (Tandoori Soya Chunks)- प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स को दही और मसालों में मेरिनेट कर रोस्ट करें। यह स्नैक कम तेल में बनता है और वर्कआउट के बाद प्रोटीन रिच विकल्प साबित होता है।
3. मसाला मखाना (Masala Makhana)- फॉक्स नट्स यानी मखाना कम कैलोरी और हाई प्रोटीन स्नैक हैं। इन्हें हल्के घी और चाट मसाला के साथ रोस्ट करने से यह कुरकुरे और टेस्टी दोनों बन जाते हैं।
4. बॉइल्ड स्वीट कॉर्न (Boiled Sweet Corn)- भुट्टे के दानों में फाइबर और विटामिन्स भरपूर होते हैं। थोड़ा नमक, नींबू और काली मिर्च डालकर खाया जाए तो यह हल्का, एनर्जी देने वाला और डाइट-फ्रेंडली स्नैक है।
5. रोस्टेड चना (Roasted Chana)- भुना चना भारतीय डाइट का पुराना लेकिन अमूल्य हिस्सा है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह वजन घटाने वालों के लिए आदर्श स्नैक है।
6. फ्रूट एंड नट मिक्स (Fruit & Nut Mix)- थोड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और डिहाइड्रेटेड फ्रूट्स का मिक्स एनर्जी और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का शानदार स्रोत है। इसे मील के बीच हेल्दी स्नैक के रूप में लिया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



