सिर्फ प्यार ही नहीं, मोटापे और स्ट्रेस का भी पक्का इलाज है डार्क चॉकलेट, ये हैं 5 फायदे

Feb 09, 2026 11:12 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Health Benefits Of Dark Chocolate : डार्क चॉकलेट में पोटेशियम, फॉस्फोरस और सेलेनियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसमें मौजूद थियोब्रोमाइन और फेनिलथाइलामाइन मस्तिष्क की अच्छी सेहत के लिए जरूरी माने गए हैं।

सिर्फ प्यार ही नहीं, मोटापे और स्ट्रेस का भी पक्का इलाज है डार्क चॉकलेट, ये हैं 5 फायदे

वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन 9 फरवरी को चॉकलेट डे 2026 के रूप में मनाया जाता है। प्रेमी जोड़ों के लिए चॉकलेट डे का खास दिन सिर्फ चॉकलेट देने तक ही सीमित नहीं है या प्यार के साथ अच्छी सेहत का भी तोहफा है। जी हां, सीमित मात्रा में खाई गई डार्क चॉकलेट ना सिर्फ आपके स्वाद बल्कि तनाव और मोटापा कम करके सेहत का भी खास ख्याल रखती है। डार्क चॉकलेट में पोटेशियम, फॉस्फोरस और सेलेनियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसमें मौजूद थियोब्रोमाइन और फेनिलथाइलामाइन मस्तिष्क की अच्छी सेहत के लिए जरूरी माने गए हैं। डार्क चॉकलेट में मिल्क चॉकलेट की तुलना में कैलोरी कम और न्यूट्रिएंट्स ज्यादा पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे डार्क चॉकलेट का सेवन वेट लॉस से लेकर तनाव की छुट्टी करने में मदद करता है।

सीके बिड़ला हॉस्पिटल (दिल्ली) की फिजिशियन डॉ. मनीषा अरोड़ा कहती हैं कि आमतौर पर कहा जाता है कि डार्क चॉकलेट तनाव कम करने में मदद कर सकती है, लेकिन यह कोई जादुई उपाय नहीं है। डार्क चॉकलेट में फ्लैवोनॉयड्स पाए जाते हैं, जो शरीर में तनाव हार्मोन कॉर्टिसोल के असर को कम करने में मदद करते हैं। यह नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाती है, जिससे रक्त वाहिकाएँ रिलैक्स होती हैं और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है। साथ ही, यह सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर पर असर डालकर मूड बेहतर करने में भी सहायक होती है।

डार्क चॉकलेट खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

तनाव से राहत

विशेषज्ञों के अनुसार, डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा आपके दिमाग को शांत (Calm) और तनाव कम करने का सबसे स्वादिष्ट तरीका हो सकता है। डार्क चॉकलेट स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) को कम करके सेरोटोनिन व एंडोर्फिन जैसे 'हैप्पी हार्मोन्स' को रिलीज करती है, जो मूड को तुरंत बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स दिमाग को रिलैक्स करके एंग्जायटी (चिंता) को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को घटाकर मानसिक स्पष्टता प्रदान करते हैं।

दिल की सेहत के लिए डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनॉइड्स और कोकोआ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके 'बैड कोलेस्ट्रॉल' को घटाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं (Blood Vessels) को डैमेज होने से बचाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, जैसे कि फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनॉल और कैटेचिन, फ्री रेडिकल्स को बेअसर कर हृदय स्वास्थ्य को लंबी उम्र और मजबूती प्रदान करते हैं।

वेट लॉस में कारगर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डार्क चॉकलेट खाने से सीधे तौर पर वजन कम नहीं होता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में यह वेट मैनेजमेंट में हेल्प कर सकती है। डार्क चॉकलेट में मौजूद हेल्दी फैट्स और फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और वजन कम होने लगता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

डार्क चॉकलेट त्वचा को प्राकृतिक सुरक्षा देने के साथ बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद करती है। इसमें मौजूद हाई एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स और खनिज त्वचा की यूवी किरणों से सुरक्षा, हाइड्रेशन, रक्त संचार, और कोलेजन उत्पादन बढ़ाकर त्वचा को कोमल, चमकदार और झुर्रियों से बचाव करते हैं।

एनर्जी

डार्क चॉकलेट में मौजूद कैफीन, थियोब्रोमाइन और फ्लेवोनोइड्स जैसे तत्व शरीर को नेचुरल एनर्जी, फोकस और मेंटल फ्रेशनेस देकर दिनभर सक्रिय रखने में मदद करते हैं।

सलाह- डॉ. मनीषा कहती हैं कि यहां एक बात समझना बहुत जरूरी है, संतुलन सबसे अहम है। सिर्फ तनाव कम करने के लिए अगर आप बार-बार डार्क चॉकलेट खाने लगेंगे, तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है। डार्क चॉकलेट में कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। इसमें थोड़ी मात्रा में शुगर और कैफीन भी होता है, जो ज्यादा लेने पर शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। कुछ लोगों को इससे गैस, पेट फूलना या पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

इसलिए, डार्क चॉकलेट का स्वाद और टेक्सचर भले ही सुकून दे और मूड बेहतर करे, लेकिन इसे बहुत सीमित मात्रा में लेना ही सही है। थोड़ी सी मात्रा भी पर्याप्त होती है। जरूरत से ज्यादा सेवन करना फायदेमंद नहीं, बल्कि नुकसानदायक हो सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।