
हेल्थ अलर्ट: हार्ट अटैक को बुलावा देती हैं खान-पान की ये गलत आदतें, इनसे बचें!
संक्षेप:
दिल की बीमारियां आजकल बहुत कॉमन है जिसके कई कारण हो सकते हैं। खान-पान की गलत आदतें भी हार्ट अटैक का कारण बनती हैं।
Oct 15, 2025 04:58 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
दिल की बीमारियां आजकल आम हैं, कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इनका एक बड़ा कारण खानपान की गलत आदतें हो सकती हैं। खानपान की गलतियां धमनियों में प्लाक जमा कर सकती हैं जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। यहां जानें कौन-सी हैं वो आदतें जिनसे आपको जरूर बचना चाहिए।

- अत्यधिक नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाता है जो हृदय पर बुरा असर डालता है और हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता है।
- ट्रांस फैट्स युक्त खाद्य पदार्थ धमनियों में ब्लॉकेज और हृदय रोग का कारण बनते हैं। ट्रांस फैट्स कई तरह के तले हुए और बेक्ड खाने में होता है जैसे- फ्रेंच फ्राईज, डोनट्स, कुकीज, फ्रोजन आइटम्स, आदि।
- अधिक चीनी युक्त आहार से मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है जो दिल की बीमारियों को बढ़ावा देते हैं। पैकेज्ड ड्रिंक्स के सेवन से बचें और मिठाइयां भी कम कर दें।
- फास्ट फूड में उच्च कैलोरी, कम फाइबर और पोषण होता है जो मोटापे का कारण बनता है, इससे पाचन तंत्र और हृदय पर गहरा असर पड़ता है। बर्गर, मोमोज, पिज्जा, समोसे, कचौड़ी, आदि का सेवन सीमित करें।
दिवाली वाले पलूशन से बचकर रहना है तो अस्थमा वाले इन ड्रिंक्स को पिएं
- शराब और धूम्रपान से परहेज करें, इनका अत्यधिक सेवन हृदय की धड़कन और ब्लड प्रेशर को प्रभावित करता है जिससे हृदय रोगों का जोखिम बढ़ता है।
- रेड मीट का अत्यधिक सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हृदय रोग की संभावना को बढ़ाता है। सेवन सीमित करें या परहेज ही करें।
- अनियमित भोजन समय और ओवरईटिंग से पाचन तंत्र पर दबाव और हृदय पर अतिरिक्त भार पड़ता है। स्वस्थ खानपान और नियमित व्यायाम से हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर की सलाह से अपने दिल का ख्याल रखें।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaचार साल से भी ज्यादा समय से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय शुभांगी गुप्ता लाइव हिंदुस्तान की वेब स्टोरीज टीम का हिस्सा हैं। एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आर्टिकल लिखने में उनकी रुचि है। इनका उद्देश्य अपने लेखन से पाठकों को बांधे रखना है। लाइव हिंदुस्तान टीम के साथ जुड़ने से पहले ये अमर उजाला में काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


